विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

युवती को शराब पिलाकर किया गैंगरेप, बोले- नौकरी के लिए जरूरी हैै ये काम

By Amit MishraEdited By:
Updated: Thu, 04 Aug 2016 07:46 AM (IST)

न्यू अशोक नगर इलाके में नौकरी दिलवाने का झांसा देकर नेपाली मूल की युवती के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली [जेएनएन]। पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में नेपाली मूल की महिला के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गैंगरेप में शामिल 3 युवकों ने पहले तो युवती को जबरन शराब पिलाई और फिर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया।

आरोपियों के चंगुल से छूटने के बाद पीड़ित महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करा। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पड़ोस वाले अंकल ने 5 साल की बच्ची के साथ किया घिनौना काम...पढ़ें खबर

पीड़ित महिला ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि वह नौकरी की तलाश में थी और इस दौरान उसकी मुलाकात अमित और साहिल नाम के युवकों से हुई। पीड़िता के मुताबिक दोनों ने उसे नौकरी दिलाने का वादा किया और अपने फ्लैट पर बुलाया। पीड़िता ने बताया कि नौकरी की तलाश में जब वह अमित व साहिल के पास उनके फ्लैट पर पहुंची तो वहां उन दोनों के अलावा उनका एक और दोस्त मौजूद था।

महिला को इस तरह किया बेहोश, फिर जो हुआ जानकर सन्न रह जाएंगे आप

युवती के मुताबिक तीनों ने पहले तो जबरन उसे शराब पिलाई और फिर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने दुष्कर्म के दौरान उससे कहा कि शराब पियो और उनकी बात मानो नौकरी जल्द लग जाएगी।

निर्भया गैंगरेप: वकील बोला- 10 लाख दूंगा, साबित करो लोहे की छड़ वाली थ्योरी