विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 06, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कन्हैया के बाहर जाने पर सूचना दे जेएनयू प्रशासन...पढ़ें खबर

By Amit MishraEdited By:
Updated: Sun, 06 Mar 2016 06:04 PM (IST)

देशद्रोह के आरोपी जेएनयू छात्रसंघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार की हर गतिविधि पर दिल्ली पुलिस समेत तमाम सुरक्षा एजेंसियों की नजर है। कन्हैया के जेएनयू से पासआउट होने के बाद भी सुरक्षा एजेंसियां उस पर लंबे समय तक नजर रखेंगी।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। देशद्रोह के आरोपी जेएनयू छात्रसंघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार की हर गतिविधि पर दिल्ली पुलिस समेत तमाम सुरक्षा एजेंसियों की नजर है। कन्हैया के जेएनयू से पासआउट होने के बाद भी सुरक्षा एजेंसियां उस पर लंबे समय तक नजर रखेंगी।

जेएनयू विवाद: लुधियाना की जान्हवी ने कन्हैया को दी बहस की चुनौती

दक्षिणी जिले के डीसीपी प्रेमनाथ ने जेएनयू प्रशासन को पत्र लिखकर कहा है कि कन्हैया जब जेएनयू से बाहर जाएं तो उससे पहले पुलिस को निश्चित रूप से जानकारी दें। जेएनयू से बाहर जाने पर पुलिस भी उनके साथ रहेगी। जेएनयू प्रशासन की ओर से कन्हैया को निजी सुरक्षा गार्ड मुहैया कराए गए हैं। दिल्ली पुलिस के सूत्रों की मानें तो कन्हैया पर इसलिए हमेशा नजर रखने की जरूरत है, क्योंकि उन पर देशद्रोह का आरोप है। सुरक्षा एजेंसियों व पुलिस को शक है कि कन्हैया भविष्य में कभी भी देशविरोधी हरकत कर सकते हैं। वह जेएनयू व अन्य दूसरे विश्वविद्यालय से पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्रओं को उकसा कर उन्हें देशद्रोही बना सकते हैं।

कन्हैया कुमार के विरोध में पोस्टर, गोली मारने वाले को 11 लाख का इनाम

जेएनयू में कन्हैया क्या कर रहे हैं, कौन-कौन से लोग मिलने आ रहे हैं। कितनी देर रुक रहे हैं, क्या-क्या बातें कर रहे हैं। इन सब पर सादे कपड़ों में आसपास मुस्तैद पुलिस व सुरक्षा एजेंसियां नजर रख रही हैं। इलेक्ट्रानिक सर्विलांस सिस्टम के जरिए भी कन्हैया व उसके समस्त परिवार सदस्य, रिश्तेदार, दोस्त, प्रोफेसर व अन्य लोगों पर नजर रखी जा रही है।कन्हैया कब क्या बोल रहे हैं। उसकी भी गोपनीय तरीके से रिकार्डिग हो रही है।