विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 07, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

AIIMS से छुट्टी मिलने के बाद कन्हैया ने तोड़ा अनशन, जारी रहेगा आंदोलन

By Amit MishraEdited By:
Updated: Sat, 07 May 2016 05:50 PM (IST)

जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार को AIIMS से छुट्टी मिल गई है। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद स्वास्थ्य कारणों के चलते कन्हैया ने भूख हड़ताल समाप्त कर दी है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। एम्स से छुट्टी मिलने के बाद जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने शुक्रवार को नौ दिन बाद अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दी। इस बीच विश्वविद्यालय प्रशासन ने शिक्षकों व छात्रों से बाहरी लोगों को कैंपस में आमंत्रित नहीं करने की अपील की है।

जेएनयू परिसर में नौ फरवरी को हुए देश विरोधी कार्यक्रम के मामले में विश्वविद्यालय की तरफ से सुनाई गई सजा के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों में से पांच ने गुरुवार को अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दी, जबकि 15 छात्रों का अनशन अब भी जारी है।

JNU देशद्रोह मामला: कन्हैया कुमार और उमर खालिद को मिली सजा

देशद्रोह के मामले में जमानत पर रिहा हुए कन्हैया की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें गुरुवार को एम्स में भर्ती कराया गया था। शरीर में पानी की कमी और कीटोसिस के इलाज के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

जेएनयू छात्र संघ ने एक बयान में कहा, 'कन्हैया को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। उसे कुछ दिनों तक बिस्तर पर आराम करने की सलाह दी गई है। उसकी कुछ मेडिकल जांच भी होनी है, इसलिए स्वास्थ्य की स्थिति पर नजर रखते हुए उसने भूख हड़ताल वापस ले ली, लेकिन आंदोलन जारी रहेगा।'

JNU विवादः कन्हैया कुमार को मिली सुरक्षा, 24 घंटे तैनात रहेंगे पुलिस के जवान