विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 10, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्लिक कर जानें, कौन है बुलंदशहर गैंगरेप के मास्टरमाइंड सलीम बावरिया का गुरू

By Amit MishraEdited By:
Updated: Wed, 10 Aug 2016 09:53 PM (IST)

बुलंदशहर गैंगरेप कांड का मुख्य आरोपी सलीम बावरिया, हवा सिंह को गुरु मानता है।

News Article Hero Image

नोएडा, जागरण संवाददाता। बुलंदशहर गैंगरेप कांड का मुख्य आरोपी सलीम बावरिया, हवा सिंह को गुरु मानता है। कई बार उसने हवा सिंह से मिलने का प्रयास किया, लेकिन हर बार निराशा लगी। यह बात सलीम ने पुलिस पूछताछ मेंं बताई है।

सलीम हवा सिंह के बारे में जानने के लिए अलग-अलग प्रदेशोंं में बावरिया गैंग से संपर्क कर चुका है। कुछ दिनोंं पहले वह बावरिया राजकिशोर के संपर्क में भी आया था। राजकिशोर बावरिया एक दर्जन से अधिक डकैती और लूट की घटनाओंं को अंजाम दे चुका है।

बकरा तय करता है बावरिया गिरोह की रणनीति, जानें हैरान करने वाला सच

बुलंदशहर गैंगरेप : 5 राज्यों में 3000 किमी तक भागता ही रहा मुख्य आरोपी सलीम

हवा सिंह और सलीम की उम्र में खासा फर्क है। हवा सिंह का आज तक पुलिस को कोई रिकॉर्ड नहींं मिला है। हालांकि यह जरूर स्पष्ट है कि हवा सिंह बावरिया गैंग के सात बदमाशों को 1997 में जौनपुर में एसटीएफ ने मुठभेड़ के दौरान मार गिराया था।

हवा सिंह जिंदाबाद के लगाता है नारे

सलीम घटना को अंजाम देने के बाद हवा सिंह जिंदाबाद के नारे भी लगाता है। साथ ही वारदात के बाद लूटी हुई रकम में से कुछ हिस्सा उसके नाम पर हर बार निकाल कर अलग रखता था। राजस्थान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में हवा सिंह सक्रिय बावरिया रहा था। गुरु के नक्शे कदम पर चलते हुए सलीम भी इन्हींं तीनोंं प्रदेशों में आपराधिक घटनाओंं को अंजाम दे रहा था। हवा सिंह से मिलने के लिए सलीम ने एक बावरिया को कुछ रकम भी दी थी। मुलाकात नहींं कराने पर सलीम ने साथी बावरिया की हत्या राजस्थान में कर दी थी।

जानें, किस सुराग का पीछा कर बुलंदशहर गैंगरेप के मास्टरमाइंड तक पहुंची पुलिस