विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जानें, किसने दिया सेक्‍स सीडी में बर्खास्‍त मंत्री को धोखा, क्‍या है सीडी का सच

By JP YadavEdited By:
Published: Mon, 05 Sep 2016 10:31 AM (IST)Updated: Tue, 06 Sep 2016 07:55 AM (IST)

कभी संदीप के बेहद करीबी रहे उनके राजदार प्रवीण ने ही उसे धोखा दिया। अगर पुलिस की मानें तो प्रवीण ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली (जेएनएन)। सेक्स स्कैंडल में फंसे दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री संदीप कुमार के पूर्व सहायक प्रवीण ने उनका वीडियो सार्वजनिक किया था। पुलिस की मानें तो प्रवीण संदीप का राजदार है, छह माह पूर्व उसे संदीप ने सहायक के पद से हटा दिया था। इसके बाद उसने वीडियो दिखाकर रुपयों की मांग की।

रुपये न देने पर उसने वीडियो को सार्वजनिक कर दिया। पूछताछ के दौरान संदीप ने इस रहस्य से पर्दा उठाया जिसके बाद पुलिस अब प्रवीण की गिरफ्तारी में जुटी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रवीन का घर बहादुरगढ़ में है। उसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की एक टीम वहां गई है।

सीडी कांड में फंसे बर्खास्त मंत्री से 12 घंटे पूछताछ, खुद को बताया बेकसूर

इसके अलावा दिल्ली पुलिस की एक अन्य टीम को उसके छिपने के अन्य ठिकानों पर छापेमारी के लिए भेजी गई है। साथ ही पुलिस वीडियो को उप राज्यपाल के पास भेजने वाले ओमप्रकाश को भी जांच में शामिल होने के लिए कह सकती है। पुलिस के अनुसार पूछताछ में संदीप ने अन्य महिलाओं के साथ संबंध होने की बात कबूल की है।

यह वीडियो उनके सुल्तानपुरी एफ ब्लाक स्थित दफ्तर में बनाया गया था। संदीप कुमार को रातभर सुल्तानपुरी थाने के लॉकअप में रखा गया। रविवार सुबह करीब सात बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक पूछताछ जारी रही। सूत्रों के अनुसार इस दौरान संदीप काफी डर डर कर पुलिस के सवालों का जवाब दे रहे थे। उसने पुलिस के समक्ष महिला से संबंध बनाने व वीडियो बनाने की बात स्वीकार की।

घर और कार्यालय की कराई गई वीडियोग्राफी

पुलिस ने सुल्तानपुरी एफ ब्लॉक स्थित उनके आवासीय कार्यालय पर छापेमारी की। इसी जगह दुष्कर्म व वीडियो बनाने बात पीड़ित महिला ने कही थी।

पुलिस संदीप के घर और कार्यालय में 40 मिनट से ज्यादा रही। इस दौरान वहां मौजूद सामान की वीडियोग्राफी की गई। इसके अलावा कंप्यूटर, दस्तावेज और आलमारी में मौजूद सामान की जांच की गई।

पीड़िता ने दिल्ली छोड़ी

वहीं इसी घटनाक्रम के बाद पीड़ित महिला परिवार के साथ उत्तर प्रदेश स्थित गांव चली गई। पड़ोसियों ने बताया कि पीड़िता ने यह कदम लगातार मीडिया, राजनीतिक दलों के लोगों के आने जाने के कारण लिया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।