विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सीडी कांड में फंसे बर्खास्‍त मंत्री से 12 घंटे पूछताछ, खुद को बताया बेकसूर

By JP YadavEdited By:
Published: Sun, 04 Sep 2016 12:11 PM (IST)Updated: Mon, 05 Sep 2016 07:41 AM (IST)

सेक्स सीडी कांड में घिरे दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री संदीप कुमार ने तकरीबन 12 घंटे की पूछताछ के बाद अपने ऊपर लगे सारे इल्जाम खारिज कर दिए।

News Article Hero Image

नई दिल्ली (जेएनएन)। सेक्स सीडी कांड में घिरे दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री संदीप कुमार ने तकरीबन 12 घंटे की पूछताछ के बाद अपने ऊपर लगे सारे इल्जाम खारिज कर दिए। उन्होंने खुद को बेकसूर बताते हुए कहा कि सेक्स वीडियो में जो शख्स दिखाई दे रहा है 'वह मैं नहीं हूं'। साथ ही संदीप ने पुलिस से मांग की है कि इस वीडियो को फोरेंसिक जांच के लिए भेजना चाहिए, ताकि असलियत सामने आ सके। पुलिस पूछताछ में संदीप कुमार ने जोर देकर कहा कि उसने कोई अपराध नहीं किया है।

सीडी कांड को बताया राजनीतिक साजिश

सुल्तानपुर माजरा सीट से विधायक संदीप ने पूछताछ में बताया है कि उनकी छवि को ख़राब करने के लिए ये एक राजनीीतिक साजिश है।

सेक्स सीडी बनी AAP के जी का जंजाल, बर्खास्त मंत्री की आज होगी कोर्ट में पेशी

पूछताछ के दौरान जब पुलिस ने संदीप को उनके द्वारा जुटाए गए सबूत और महिला के दिए गए कोर्ट के बयान के बारे में जानकारी दी तो संदीप ने कहा कि ये वीडियो काफी पुराना है और उन्होंने किसी पर भी शारीरिक संबंध बनाने के लिए दवाब नहीं डाला।

दिल्ली पुलिस अब इस पहलू पर भी जांच कर रही हैं कि संदीप ने और ऐसी कितनी महिलाओं का शारीरिक शोषण किया है। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस आज संदीप को कोर्ट में पेश करने के बाद रिमांड की मांग करेगी, ताकि सच्चाई का पता लगाया जा सके।

सेक्स सीडी में फंसे संदीप कुमार पर गाज, AAP ने की प्राथमिक सदस्यता रद

गौरतलब है कि दिल्ली के मंत्री रहे संदीप कुमार के सेक्स स्कैंडल का मामला शनिवार को दुष्कर्म तक पहुंच गया। दिल्ली पुलिस ने शनिवार रात संदीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया था। रात करीब 11 बजे दिल्ली पुलिस ने बताया कि संदीप कुमार को गिरफ्तार किया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।