विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 21, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मोदी के योग से केजरी का किनारा, मंत्री बोले-'देश तोड़ने वाले योगी नहीं'

By JP YadavEdited By:
Published: Tue, 21 Jun 2016 09:59 AM (IST)Updated: Wed, 22 Jun 2016 07:37 AM (IST)

मनीष सिसोदिया ने कहा, 'प्रधानमंत्री जी को भी योग दिवस पर बधाई। उनके प्रयास से भी योग को ख्याति मिली ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली (जेएनएन)। जहां एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश में विश्व योग दिवस मनाया जा रहा है, वहीं दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पीएम पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि योग का मतलब जोड़ना होता है, तोड़ना नहीं। देश को हिंदू-मुसलमान में, अलग जातियों में तोड़ने की कोशिश करने वाले लोग योगी नहीं हो सकते है। उन्होंने कहा कि योग करना और योग की बात करना अच्छी बात है, लेकिन एक तरफ योग दूसरी तरफ तोड़ने की राजनीति! यह दोहरापन छोड़िए। ऐसा योग दिखावा माना जाएगा।

प्रोटोकाल का हवाला, योग कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए केजरीवाल

योग दिवस में केजरीवाल के भाग नहीं लेने पर उनके कार्यालय ने सफाई देते हुए कहा कि बीते साल पहले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में उन्हें औपचारिक तौर पर आमंत्रित किया गया था। सीएम केजरीवाल उस कार्यक्रम में गए भी थे। इस बार इस तरह का कोई बुलावा नहीं आया, इसलिए प्रोटोकॉल के मद्देनजर केजरीवाल कार्यक्रम का हिस्सा नहीं बने।

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा है कि योग दिवस पर सभी को शुभकामनाएं. योग की अंतराष्ट्रीय प्रतिष्ठा हम सबके लिए गर्व का विषय है. लेकिन ध्यान रहे कि योग सिर्फ सड़क या पार्क में बैठकर की जाने वाली पीटी एक्सरसाइज नहीं है, ये योग है।

फरीदाबाद में बाबा रामदेव ने रचा इतिहास, बने योग के 3 वर्ल्ड रिकॉर्ड

योग दिवस पर लोगों को दी शुभकामनाएं

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा है कि योग दिवस पर सभी को शुभकामनाएं। योग की अंतराष्ट्रीय प्रतिष्ठा हम सबके लिए गर्व का विषय है।

योग पर हो रही राजनीति पर बोले रामदेव,'ओम नहीं तो आमीन ही बोलें'

सड़क पर PT exercise, योग नहीं

उन्होंने इशारों में प्रधानमंत्री पर हमला करते हुए कहा कि ध्यान रहे कि योग सिर्फ सड़क या पार्क में बैठकर की जाने वाली PT exercise नहीं है।

फरीदाबाद में बाबा रामदेव ने रचा इतिहास, बना योग का वर्ल्ड रिकॉर्ड

दुनिया में बन रहा भारत का मजाक

केंद्र में सत्तासीन भाजपा सरकार पर नाराजगी भरे अंदाज में मनीष सिसोदिया ने कहा कि दुनिया योग अनुसंधानों पर हमारी तारीफ करती है, वहीं समाज को तोड़ने की राजनीति और उस राजनीति को करने वालों का मज़ाक भी उड़ाती है। योग पर गर्व करने का अधिकार हमें तभी होगा, जब हम देश को जोड़ने वाले बने, तोड़ने वाले नहीं।

धर्म-जाति के नाम पर तोड़ा जा रहा देश को

दिल्ली के तेजतर्रार मंत्री ने कहा कि आज देश को धर्म व जाति के नाम पर तोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिस पंजाब के लोगों के बीच आप योग कर रहे हैं, उसी पंजाब को नशे ने तोड़कर रख दिया है, और ये कौन कर रहा है, आप सबको जानते हैं। पंजाब सरकार में आपके साथी नशे का कारोबार चलाकर समाज की कमर तोड़ रहे हैैं।

पीएम को दी योग दिवस पर बधाई

मनीष सिसोदिया ने कहा, 'प्रधानमंत्री जी को भी योग दिवस पर बधाई। उनके प्रयास से भी योग को ख्याति मिली है पर राज्यों में चुनी हुई सरकारों को तोड़ने में कैसा योग? वहीं आप योग की बात कर रहे हैं, ऐसे योग का क्या फायदा!'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।