विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 19, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

योग पर हो रही राजनीति पर बोले रामदेव,'ओम नहीं तो आमीन ही बोलें'

By JP YadavEdited By:
Published: Sun, 19 Jun 2016 02:19 PM (IST)Updated: Mon, 20 Jun 2016 08:46 AM (IST)

बाबा रामदेव ने कहा कि कहा कि योग कोई धार्मिक क्रिया नहीं, बल्कि व्यायाम है। सूर्य नमस्कार भी केवल एक ...और पढ़ें

News Article Hero Image

फरीदाबाद (जेएनएन)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नया रिकॉर्ड कायम करने के लिए फरीदाबाद तैयार दिखाई दे रहा है। पांच दिवसीय योग शिविर तीसरे दिन सेक्टर-12 के हुडा मैदान पर हजारों की संख्या में लोगों ने स्वामी रामदेव के साथ योग किया।

महंगाई पर रामदेव का तंज, पतली दाल से पेट भरो, इससे बचेगी आधी दाल

इस मौके पर योग को लेकर राजनीति करने वालों को योग गुरु बाबा रामदेव ने आड़ेहाथों लिया। बाबा ने ओम उच्चारण को लेकर उठे सवाल पर कहा कि बाबा का योग मंत्र धर्मनिरपेक्ष है। उन्होेंने कहा कि जो लोग ओम नहीं बोलना चाहते वे आमीन बोलें। इससे किसी को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।

गौरतलब है कि बाबा रामदेव दुबई में 10 हजार मुस्लिम महिलाओं और विभिन्न धर्मों के लोगों को लोग कराकर फरीदाबाद पहुंचे थे।

उन्होंने कहा कि कहा कि योग कोई धार्मिक क्रिया नहीं, बल्कि व्यायाम है। सूर्य नमस्कार भी केवल एक व्यायाम ही है। सभी धर्म के लोग कर योग कर सकते हैं।

बाबा के दिल में उभरी जेएनयू नारों की टीस

आज योग शिविर में बाबा रामदेव के दिल में जेएनयू में लगे देश विरोधी नारों की टीस उभरी। उन्होंने कहा कि कुछ संगठन देश विरोधी नारे लगाते हैं, वहीं कुछ देश के लिए कुर्बान होने के तैयार हैं। इस दौरान योग शिविर में राष्ट्रप्रेम की धारा बही।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।