विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्‍ली की इस युवा नेता ने मोदी से प्रभावित होकर छोड़ा लाखों का पैकेज

By JP YadavEdited By:
Published: Fri, 28 Apr 2017 09:44 AM (IST)Updated: Sun, 30 Apr 2017 11:12 AM (IST)

पूर्वा पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। गुड़गांव की एक मल्टीनेशनल कंपनी से 9 लाख का पैकेज छोड़कर राजनीति में आईं। उनके पिता भाजपा नेता हैं।

दिल्‍ली की इस युवा नेता ने मोदी से प्रभावित होकर छोड़ा लाखों का पैकेज
दिल्‍ली की इस युवा नेता ने मोदी से प्रभावित होकर छोड़ा लाखों का पैकेज

नई दिल्ली (जेएनएन)। दिल्ली निगम चुनाव में चुने गए तमाम पार्षदों में 22 वर्ष की पूर्वा सांखला सबसे कम उम्र की पार्षद हैं। अमेरिकी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद से इस्तीफा देकर चुनाव लड़ने वाली पूर्वा की पहली पसंद हमेशा से ही राजनीति रही है। इसी पसंद के कारण उन्होंने लाखों के पैकेज को छोड़कर निगम चुनाव में रघुबीर नगर वार्ड से भाजपा उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने की हिम्मत दिखाई।

चार भाई-बहनों में सबसे बड़ी पूर्वा स्वभाव से मिलनसार हैं। यह स्वभाव चुनाव प्रचार के दौरान खूब काम आया। लोगों ने उनके इस स्वभाव को खूब पसंद किया। वह बताती हैं कि प्रचार के दौरान लोगों का जिस तरह से स्नेह उन्हें मिल रहा था, उसे देखकर वह जीत के प्रति आश्वस्त थीं।

पूर्वा ने इंजीनियरिंग की डिग्री गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय से हासिल की है। डिग्री हासिल होने के कुछ ही दिनों बाद उन्हें आसानी से नौकरी मिल गई।

यह भी पढ़ेंः मोदी की तरह कभी बेची थी चाय, अब बन गए MCD के पार्षद, पढ़ें पूरी कहानी 

यहां पर बता दें कि उनके पिता जगदीश सांखला भाजपा पश्चिमी जिला में कई पदों पर कार्य कर चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना आदर्श मानने वालीं पूर्वा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा से भी काफी प्रभावित हैं।

दक्षिणी एमसीडी के वार्ड- 4 रघुवीर नगर से भाजपा कैंडिडेट पूर्वा ने कांग्रेस की शीला को 1681 वोट से हराया। उन्हें 8504 वोट मिले। इसी सीट पर आप की शकुंतला भी कांग्रेस और बीजेपी को चुनौती दे रही थीं।

गौरतलब है कि भाजपा ने एमसीडी में जीत हासिल कर हैट्रिक लगाई है। बुधवार को आए नतीजों में भाजपा को 181, आप को 48, कांग्रेस को 30 और अन्य को 11 सीटें मिली हैं।

यह भी पढ़ेंः केजरीवाल जल्द करेंगे मंत्रिमंडल का विस्तार, जानें कौन होगा नया चेहरा 

क्षेत्र के विकास के लिए हैं कई योजनाएं

वह बताती हैं कि बदहाल सफाई व्यवस्था रघुबीर नगर की सबसे बड़ी समस्या है। इसके अलावा स्ट्रीट लाइटों से जुड़ी समस्या भी लोगों को खूब परेशान करती है।

यह भी पढ़ेंः MCD चुनाव: क्या अरविंद केजरीवाल को सता रहा है पार्टी टूटने का डर

पूर्वा बताती हैं कि आजकल स्मार्ट फोन तकरीबन सबके पास है। हमारी कोशिश ऐसा एप बनाने की है, जिसके जरिये लोग घर बैठे अपनी समस्याएं हमसे साझा कर सकें।

इसके बाद उसी समय संबंधित समस्याओं के समाधान की दिशा में कार्य किया जाएगा। इसके अलावा निगम विद्यालयों में जो शिक्षा दी जाती है, उसकी गुणवत्ता में इजाफा करने की भी कोशिश की जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।