विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

60 साल के डॉक्टर ने उतरवाए 11 साल की बच्ची के कपड़े, किया ये काम

By Amit MishraEdited By:
Updated: Fri, 01 Jul 2016 07:54 AM (IST)

दिल्ली में 11 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म कूी कोशिश का मामला सामने आया है। रेप की कोशिश का आरोप एक डॉक्टर पर लगा है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली [जेएनएन]। दिल्ली में बच्चियां सुरक्षित नहीं हैं। आए दिन नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म की खबरें सामने आती रहती हैं। एक बार फिर पुल प्रहलादपुर थाना इलाके से शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है।

प्रहलादपुर थाना इलाके में 11 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। दुष्कर्म की कोशिश का आरोप डॉक्टर पर लगा है। डॉक्टर की उम्र 60 साल है और उसने इलाज के बहाने बच्ची के कपड़े उतारे और उसके साथ अश्लील हरकतें कीं।

नौकरी का झांसा देकर नोएडा में पुलिस कॉन्स्टेबल की पत्नी से रेप

बच्ची के चिल्लाने पर डॉक्टर की पोल खुल गई। आसपास के लोगों ने पहले तो डॉक्टर की जमकर पिटाई की और फिर क्लीनिक में भी तोड़फोड़ की। इतना ही नहीं लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंच कर पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया।

पूरे मामले पर पुलिस का कहना है कि 11 वर्षीय पीड़ित बच्ची पुल प्रहलादपुर इलाके में परिवार के साथ रहती है। एक दिन शाम को बच्ची ककी मां घर से बाहर गई हुई थी। इसी दौरान पीड़ित बच्ची की छोटी बहन की तबीयत बिगड़ गई।

शर्मनाक! बहन को बंधक बना किया रेप, दिव्यांग भाई से करवाया गंदा काम

पीड़ित बच्ची इलाज के लिए अपनी छोटी बहन को पास ही स्थित बंगाली डॉक्टर के क्लीनिक लेकर पहुंची। पुलिस के मुताबिक आरोपी डॉक्टर ने बीमार बच्ची को बाहर बिठा दिया और उसकी बड़ी बहन को क्लीनिक के अंदर लेकर चला गया। आरोप है कि डॉक्टर ने क्लीनिक के अंदर बच्ची के कपड़े उतार दिए और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा।

प्रेमी को जेल जाता देख किशोरी ने थाने में किया ऐसा काम, सब रह गए हैरान

जिस वक्त डॉक्टर बच्ची के साथ अश्लील हरकतें कर रहा था उसी वक्त बच्ची की मां क्लीनिक पहुंच गई। मां को देखने के बाद डरी-सहमी बच्ची ने जोर-जोर से रोना शुरू कर दिया और डॉक्टर की हरकतों के बारे में मां को बता दिया। डॉक्टर की करतूत सामने आने के बाद बच्ची की मां ने हंगामा किया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और डॉक्टर की धुनाई कर दी।

पत्नी को बोला 'आई लव यू' तो पति ने पिलाई शराब, फिर क्या हुआ...