विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 25, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अस्पताल के कर्माचारी ने नाबालिग बच्ची के साथ जबरन किया घिनौना काम

By Amit MishraEdited By:
Updated: Tue, 26 Apr 2016 07:26 AM (IST)

दिल्ली के संजय गांधी अस्पताल में नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

News Article Hero Image

बाहरी दिल्ली, जागरण संवाददाता। मंगोलपुरी स्थित संजय गांधी अस्पताल में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म का आरोप अनुबंध पर कार्यरत नर्सिंग अर्दली (एनओ) पर लगा है। नाबालिग किशोरी सांस की बीमारी से पीड़ित अपने भाई की देखरेख के लिए अस्पताल में ठहरी हुई थी। पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टी होने पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

दुष्कर्म की शिकार हुई मंदबुद्धि, रो-रोकर परिजनों के बताया पूरा हाल

इस घटना ने सरकारी अस्पताल में लड़कियों और महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता परिवार के साथ बेगमपुर में किराए के मकान में रहती है। 7 भाई-बहनों में पीड़िता सबसे बड़ी है। पिता राज मिस्त्री का काम करते हैं।

एयरहोस्टेस ने दोस्त पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, मामला दर्ज

रविवार को पीड़िता के माता-पिता दूसरे बच्चे की तबीयत खराब होने के चलते घर चले गए। अस्पताल में भाई की देखरेख के लिए पीड़िता अकेली थी। देर रात भाई की तबीयत बिगड़ने पर नाबालिग किशोरी दवा देने के लिए स्टाफ नर्स को बुलाने गई। इस दौरान आरोपी मंजीत ने पीड़िता को स्टाफ रूम में खीचकर अंदर से दरवाजा बंद कर लिया और दुष्कर्म किया।