विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एयरहोस्टेस ने दोस्त पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, मामला दर्ज

By Amit MishraEdited By:
Updated: Wed, 20 Apr 2016 08:49 AM (IST)

दिल्ली में एक निजी एयरलाइंस की एयर होस्टेस के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है।

News Article Hero Image

दक्षिणी दिल्ली, जागरण संवाददाता। एक निजी एयरलाइंस की एयर होस्टेस ने अपने दोस्त पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर ग्रेटर कैलाश थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। युवती का आरोप है कि रात को पार्टी के बाद वह अपने दोस्तों के साथ फाइव स्टार होटल में खाना खाने गई थी। वहां से लौटने के बाद फ्लैट में ही कुछ दोस्त रुक गए। रात को एक दोस्त ने उससे छेड़छाड़ की।

प्रेमी बोला तुम तो छोटी जाति की हो कैसे कर लूं शादी...पढ़ें खबर

सुबह युवती ने ग्रेटर कैलाश पुलिस को ईमेल से शिकायत भेजी। पीड़ित उत्तर प्रदेश की रहने वाली है और ग्रेटर कैलाश में किराए पर रहती है। वीकेंड पर शनिवार देर रात युवती और उसके कुछ दोस्त पार्टी मनाने आए थे। पार्टी में सभी ने शराब भी पी थी। रविवार तड़के ये लोग कनॉट प्लेस में एक फाइव स्टार होटल मे खाना खाने गए थे। ग्रुप में 10 लोग थे। युवती समेत चार लोग वापस फ्लैट पर आए। उसके दो दोस्त उसी के बेड पर लेट गए थे। इस दौरान उन्होंंने छेड़छाड़ शुरू कर दी।

दबंग महिला थानेदार ने पति से की दबंगई, वर्दी उतारकर की घुनाई