विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 04, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

केजरीवाल को फिर आया गुस्‍सा- 'दिल्ली में काम नहीं करने दे रही मोदी सरकार'

By JP YadavEdited By:
Updated: Fri, 04 Nov 2016 05:54 PM (IST)

केजरीवाल ने कहा कि अगर OROP को सही तरीके से लागू किया गया होता तो तो पूर्व सैनिक राम किशन को खुदकुशी करने की क्या जरूरत पड़ी थी।

News Article Hero Image

नई दिल्ली (जेएनएन)। वन रैंक, वन पेंशन (OROP) को लेकर जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे पूर्व सैनिक राम किशन ग्रेवाल की खुदकुशी पर जारी राजनीति थमने का नाम नहीं ले रही है। आम आदमी पार्टी सुप्रीमो ने एक निजी चैनल से बातचीत में कहा कि राम किशन की हत्या पर राजनीति कर रही है और उन पर सवाल उठा रही है कि वे कांग्रेस के थे क्या?

भाजपा की पोल खुली

अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि OROP मामले में पूर्व सैनिक राम किशन की खुदकुशी के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) की पोल खुल गई है।

OROP सही ढंग से लागू नहीं

केजरीवाल ने कहा कि अगर OROP को सही तरीके से लागू किया गया होता तो तो पूर्व सैनिक राम किशन को खुदकुशी करने की क्या जरूरत पड़ी थी।

केजरीवाल ने किया सबसे बड़ा हमला- 'BJP वाले अपने बाप के भी नहीं'

भाजपा की देशभक्ति खोखली

राम किशन की खुदकुशी पर इशारों में नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कहा कि इससे भाजपा की खोखली देशभक्ति उजागर हो गई है।

कांग्रेस ने भी किया हमला

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कांग्रेस ने भी सैनिकों के साथ धोखा किया है। हालांकि, भाजपा सरकार को घेरते हुए उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सालों में सैनिकों के साथ धोखा हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झूठ बोल रहे हैं।

भाजपा काम नहीं करने दे रही

आप सुप्रीमो ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर दिल्ली सरकार को काम नहीं करने देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि हमारे ऊपर फर्जी केस किए जा रहे हैं, लेकिन हमारे खिलाफ कुछ नहीं मिला।

पार्टी में चंदा गड़बड़ी को लेकर विवाद पर उन्होंने कुछ नहीं कहा। वहीं, भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि AAP को चंदा देने वालों को परेशान किया जा रहा है।