विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 04, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

केजरीवाल ने किया सबसे बड़ा हमला- 'BJP वाले अपने बाप के भी नहीं'

By JP YadavEdited By:
Updated: Fri, 04 Nov 2016 01:16 PM (IST)

लापता छात्र नजीब अहमद की सलामत वापसी के मुद्दे पर कल शाम को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में भाजपा को लेकर विवादित बयान दे डाला।

News Article Hero Image

नई दिल्ली (जेएनएन)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर हमला बोला है। लापता छात्र नजीब अहमद की सलामत वापसी के मुद्दे पर कल शाम को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में भाजपा को लेकर विवादित बयान भी दे डाला। आम आदमी पार्टी (AAP) सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने कहा कि केजरीवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी वाले अपने बाप के भी नहीं हैं।

केजरीवाल ने यहां पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों से कहा कि उन्हें लापता छात्र नजीब अहमद की सलामत वापसी के लिए इंडिया गेट पर प्रदर्शन करना चाहिए। केजरीवाल ने कहा कि बिना इंडिया गेट पर प्रदर्शन के केंद्र सरकार नहीं सुनेगी। इंडिया गेट पर धरना दीजिए और समूचे देश से नजीब के लिए संघर्ष करने की अपील कीजिए।

केजरीवाल बोले- राम किशन को मिलेगा शहीद का दर्जा, भाजपा ने किया एतराज

केजरीवाल ने जेएनयू में छात्रों को संबोधित करते हुए भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि गुजरात में पटेल पाटीदार समाज हमेशा बीजेपी को वोट देता था, लेकिन बीजेपी ने इस समाज के युवकों की भी हत्या कराई। ये लोग किसी के भी नहीं हैं। न हिन्दू के न मुसलमान के। यहां तक कि ये अपने बाप के भी नहीं। ये सिर्फ वोट की भाषा समझते हैं। उसके लिए कुछ भी कर सकते हैं।

केजरीवाल फिर बोले-'दिल्ली में काम नहीं करने दे रही मोदी सरकार'

यहां पर बता दें कि एमएससी बायॉटेक्नॉलजी फर्स्ट ईयर का छात्र नजीब अहमद 15 अक्टूबर से लापता है। नजीब को खोजने की मांग के साथ जेएनयू के छात्र लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं।

BJP पर भड़के केजरीवाल: 'हां, सैनिकों के हक के लिए हम राजनीति कर रहे हैं'

कल शाम को प्रदर्शन कर रहे छात्रों के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के अलावा शशि थरूर, प्रकाश करात, केसी त्यागी, मनीष सिसोदिया,मणिशंकर अय्यर जैसे कई बड़े नेता भी पहुंचे।