विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 15, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

केजरीवाल बोले- मोदी जी ने राजनीति के लिए मां को लाइन में लगवाया

By Amit MishraEdited By:
Updated: Wed, 16 Nov 2016 03:25 PM (IST)

केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि 'मोदीजी ने राजनीति के लिए मां को लाइन में लगा ठीक नहीं किया। कभी लाइन में लगना हो तो मैं ख़ुद लाइन में लगूंगा, मां को लाइन में नहीं लगाउंगा।

News Article Hero Image

नई दिल्ली [जेएनएन]। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नोटबंदी के बाद देश में बने हालात पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अब तक का सबसे बड़ा हमला बोला है। प्रधानमंत्री की मां के लाइन में लगकर नोट बदलवाने को लेकर केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि 'मोदीजी ने राजनीति के लिए मां को लाइन में लगा ठीक नहीं किया। कभी लाइन में लगना हो तो मैं ख़ुद लाइन में लगूंगा, मां को लाइन में नहीं लगाउंगा।

हीराबेन मोदी गांधीनगर की ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स में अपने नोट बदलवाने के लिए पहुंचीं थीं। इस मामले पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया भी आई। कांग्रेस का कहना है कि देश तो पहले से ही लाइन में लगा था अब पीएम मोदी ने अपनी मां को भी लाइन में लगवा दिया।

दिल्ली विधानसभा में बोले केजरीवाल 'कैश का मतलब 2 नंबर का पैसा नहीं'

गौरतलब है कि नोटबंदी को लेकर जहां देशभर में लोग परेशान हैं वहीं आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी भी बैंक की लाइन में लगकर अपना नोट बदलवाने के लिए बैंक पहुंची। उन्होंने बैंक में 4500 रुपये के नोट बदलवाए। नोट बदलवाने के बाद उनको 2000 रुपये का नया नोट भी मिला।

प्रधानमंत्री मोदी की मां हीरा बेन अपने छोटे बेटे पंकज मोदी के साथ गांधीनगर के रायसण गांव में रहती हैं। मंगलवार दोपहर हीराबेन रायसण की ओरियंटल बैंक में अपने पांच पांच सौ के पुराने नोट बदलवाने के लिये पहुंचीं।

एक्शन में ग्लोब मास्टर, वायु सेना की मदद से शहरों में पहुंचाए जा रहे हैं नोट

हीरा बेन अपने करीबियों के साथ बैंक गईं तथा आम लोगों की तरह कतार में लगकर अपनी बारी का इंतजार किया, हीरा बेन बिना सुरक्षाकर्मियों के यहां पहुंची। उन्होंने बैंक कर्मियों को अपने साढे चार हजार के पुराने नोट सौंपे तथा संबंधित फॉर्म पर अपना अंगूठा लगाने के साथ अपने पहचान पत्र की कॉपी सौंपी।

बैंक से उन्हें दो हजार का एक नोट तथा बाकी की रकम सौ सौ रुपये के रूप में दी गई। बैंक से बाहर आकर हीरा बेन ने 2 हजार की नोट को मीडिया वालों को दिखाते हुए अपने प्रधानमंत्री बेटे के नोट बंदी के फैसले का समर्थन किया।

जानिये, किसने कहा- 'मोदीजी के 3 पक्के दोस्त हैं अंबानी, अडानी और शरद पवार'