विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 01, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मनोज तिवारी बोले- मुझे मारना चाहते थे हमलावर, गृहमंत्री से की बात

By JP YadavEdited By:
Published: Mon, 01 May 2017 07:57 AM (IST)Updated: Mon, 01 May 2017 10:00 PM (IST)

मनोज तिवारी ने कहा हमलावरों की संख्‍या दस के करीब रही होगी। हमलावरों ने हमारे घर में घुसकर दो लोगों ...और पढ़ें

मनोज तिवारी बोले- मुझे मारना चाहते थे हमलावर, गृहमंत्री से की बात
मनोज तिवारी बोले- मुझे मारना चाहते थे हमलावर, गृहमंत्री से की बात

नई दिल्ली (जेएनएन)। दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी के दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर हमले के बाद उन्‍होंने केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से बात की। मनोज तिवारी ने कहा कि हमलावार अभद्र शब्‍दों का इस्‍तेमाल कर रहे थे। मनोज तिवारी ने कहा कि हमलावर जान से मारने के इरादे से आए थे।

उन्‍होंने कहा कि उसमें एक पुलिस आरक्षी भी था। हमलावरों की संख्‍या 10 से 12 के बीच थी। हमलावरों ने हमारे घर में घुसकर दो लोगों को पीटा। इसके बाद वह एक गाड़ी में बैठकर फरार हो गए।

यह संयोग था कि मनोज तिवारी उस रात घर पर नहीं थे, लेकिन इस हमले में उनके घर में मौजूद दो सहयोगी घायल है। पूरे मामले का वीडियो सामने आया है।

यह भी पढ़ेंः दिल्ली के मंत्री के बिगड़े बोल, कहा-अमानतुल्ला का दिमागी संतुलन ठीक नहीं

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने ट्वीट कर हमले की जानकारी दी। सांसद के मुताबिक, करीब 10 लोगों ने उनके घर पर हमला किया। उनका घर 159 नॉर्थ एवेन्यू है। मनोज तिवारी का कहना है कि उन पर हमले की साजिश थी। रविवार देर रात 6-7 लोगों ने उनके घर पर हमला कर स्टॉफ के साथ मारपीट की थी। 

यह भी पढ़ेंः यूपी में हनी ट्रैप के शिकार हुए गुजरात के BJP सांसद, महिला मांग रही 5 करोड़

न्यूज एजेंसी एएनआइ से बातचीत में मनोज तिवारी ने आशंका जताई है कि इस हमले में पुलिस भी शामिल हो सकती है। हमलावरों की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हुई है। मनोज तिवारी के मुताबिक, ये जानलेवा हमला है। हमारे दो साथी घायल हैं। 

पुलिस का कहना है कि मनोज तिवारी के घर के पास एक मोड़ पर मनोज तिवारी के स्टॉफ की स्कॉर्पियो कार और एक वैगनआर कार में मामूली टक्कर हो गई। इसी बात पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई।

BJP सांसद मनोज तिवारी के घर पर हमला, देखें तस्वीरे

उसके बाद मनोज तिवारी का स्टॉफ घर पर आ गया, लेकिन वैगनआर कार सवार लोग जो मनोज तिवारी के घर के पास ही रहते हैं, उन लोगों ने कुछ और लोगों को फोन कर बुला लिया और मनोज तिवारी के घर में हमला कर स्टॉफ से मारपीट की। वैगनआर के शीशे भी टूट मिले हैं। मनोज तिवारी के स्टॉफ में कुछ लोगों को चोटें भी आई हैं।

वहीं, पुलिस के मुताबिक सभी लोगों की पहचान हो गई है, जिनमें 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी की तलाश की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि मनोज तिवारी के घर के पास एक मोड़ पर मनोज तिवारी के स्टॉफ की स्कॉर्पियो कार और एक वैगनआर कार में मामूली टक्कर हो गई। इसी बात पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई थी।

यहां पर याद दिला दें कि 23 अप्रैल को हुए दिल्ली नगर निगम चुनाव में मनोज तिवारी की अगुवाई में ही भाजपा ने जबरदस्त जीत दर्ज की थी। मनोज तिवारी राजनीति के अलावा भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार माने जाते हैं। गायकी में भी उन्होंने खासा नाम कमाया है। 

यह भी पढ़ेंः ऑफिस ऑफ प्रॉफिटः मनीष सिसोदिया को बड़ी राहत, EC से याचिका खारिज 

यह भी पढ़ेंः किफायत की दिशा में मोदी सरकार, जजों को सिडनी जाने की नहीं मिली मंजूरी 

जानें पूरा मामला 

सांसद मनोज तिवारी का स्टाफ बाहर निकल रहा था, तभी उनकी गाड़ी एक वैगन आर कार से टच हो गई। इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। जिनकी गाड़ी से टच हुआ वे भी वहीं रहते हैं। इसके बाद जय कुमार और जसवंत
जय कुमार अपने कई साथियों के साथ मनोज तिवारी के घर पहुंचा और उनके स्टाफ पर हमला कर दिया।
इस मामले में आरोपियों के खिलाफ 452,323,506 और 34 के तहत केस दर्ज कर जांच की जा रही है। जय कुमार और जसवंत को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।