विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली पहुंचे अरविंद केजरीवाल, कश्मीर में आतंकी हमलों की निंदा की

By JP YadavEdited By:
Updated: Mon, 19 Sep 2016 07:49 AM (IST)

अपने आवास पर पहुंचते ही केजरीवाल ने कश्मीर में 17 सैनिकों के शहीद होने पर शोक जताया और कश्मीर पर आतंकी हमलों की निंदा की।

News Article Hero Image

नई दिल्ली (जेएनएन)। अपनी बढ़ी हुई जीभ का बेंगलुरु में ऑपरेशन कराने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज अस्पताल से डिस्चार्ड होकर दिल्ली पहुंच गए। यहां अपने आवास पर पहुंचते ही केजरीवाल ने कश्मीर में 17 सैनिकों के शहीद होने पर शोक जताया और कश्मीर पर आतंकी हमलों की निंदा की।

'छोटी जुबान' के साथ डिस्चार्ज हुए केजरीवाल, डॉक्टरों का किया शुक्रिया

केजरीवाल बेंगलुरु के नारायण हेल्थ सिटी में 12 सितंबर को भर्ती हुए थे। यहां पर डॉक्टर पॉल सी सालिन्स ने अरविंद केजरीवाल के गले का ऑपरेशन हो ही गया। डिस्चार्ज होने की जानकारी खुद केजरीवाल ने ट्वीट करके दी थी।

केजरीवाल के मंत्री बोले,'17 सैनिकों के शहीद होने पर राष्ट्रीय शोक घोषित हो'

अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'मैं ऑपरेशन के बाद आज अस्पताल से डिस्चार्ड हो रहा हूं। मैं किरणजी, डॉक्टर शेट्टी और डॉक्टर पॉल का दिल से शुक्रिया अदा करता हूं। मैं इसे शब्दों में बयां नहीं कर सकता।'

यहां पर बता दें कि 13 सितंबर को बेंगलुरु स्थित नारायण हेल्थ सिटी में केजरीवाल के गले का ऑपरेशन हुआ था। डॉक्टरों का मानना है कि वह पिछले 40 साल से अधिक समय से लगातार रहने वाले कफ से परेशान थे। ऑपरेशन के बाद उन्हें काफी हद तक राहत मिल जाएगी। केजरीवाल का ऑपरेशन नारायण हेल्थ सिटी के डॉक्टर पॉल सी सालिन्स ने किया।

केजरीवाल के गले का हुआ ऑपरेशन, 40 साल बाद खत्म होगी परेशानी

कुछ दिन बोल नहीं पाएंगे केजरीवाल

आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के गले का ऑपरेशन हो गया है और वे आज डिस्चार्ज भी हो रहे हैं, लेकिन अब वह कुछ समय तक बोल नहीं पाएंगे।

उनके डॉक्टर का कहना है कि उनकी जीभ थोड़ी ज्यादा बड़ी थी। इसके अलावा केजरीवाल को अक्सर कफ की समस्या रहती थी। उनके मुंह और गले के हिस्से की बनावट में भी कुछ परेशानी थी। इस ऑपरेशन में उनके गले और मुंह के ऊपरी हिस्से की बनावट को थोड़ा सही किया गया है।

AAP विधायक देवेंद्र सहरावत ने केजरीवाल पर लगाया बेहद गंभीर आरोप

डॉक्टरों के मुताबिक, अरविंद केजरीवाल को एलर्जी होने से उनकी नाक बंद हो जाती थी। इससे उन्हें दिक्कत होती थी और उन्हें इसी वजह से ज्यादा खासी होती थी।