Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    केजरीवाल के मंत्री बोले,'17 सैनिकों के शहीद होने पर राष्ट्रीय शोक घोषित हो'

    By JP YadavEdited By:
    Updated: Mon, 19 Sep 2016 07:48 AM (IST)

    आत्मघाती हमले में 17 जवानों के शहीद होने पर आम आदमी पार्टी (AAP) ने राष्ट्रीय शोक घोषित करने की मांग की है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नई दिल्ली (जेएनएन)। जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में आतंकियों द्वारा सेना मुख्यालय पर किए गए आत्मघाती हमले में 17 जवानों के शहीद होने पर आम आदमी पार्टी (AAP) ने राष्ट्रीय शोक घोषित करने की मांग की है।

    दिल्ली के जल संसाधन मंत्री कपिल मिश्रा ने ट्वीट करके कहा है- 'एक राजनेता की मृत्यु होती है। हम शोक मनाते हैं। तिरंगा झुकाया जाता है। आज 26 सालों में पहली बार एक साथ इतने सैनिक शहीद हुए हैं। राष्ट्रीय शोक घोषित होना चाहिेए। सम्मान में तिरंगा भी झुकाया जाना चाहिए।'

    दिल्ली पहुंचे अरविंद केजरीवाल, कश्मीर में आतंकी हमलों की निंदा की

    एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा है- 'क्या इस हमले और इतने सारे सैनिकों की शहादत के लिए कोई जिम्मेदारी तय होगी। क्या बयान बहादुर रक्षा मंत्री अभी भी कुर्सी से चिपके रहेंगे?'

    वहीं, तीसरे ट्वीट में तल्ख अंदाज में कपिल मिश्रा ने लिखा है- 'यह कोई आतंकी हमला नहीं है, बल्कि यह भारत के खिलाफ युद्ध है। दुश्मनों को घर में घुसकर मारने का समय है। युद्ध का घोष जरूरी है। देखते हैं कब युद्ध घोषित होता है।'

    इसके अलावा, चौथे ट्वीट में उन्होंने देश के वीर शहीद सैनिकों को भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए लिखा है- 'जम्मू कश्मीर में शहीद हुए सैनिको को प्रणाम। दुःखद। बदला लेना ही होगा। जिन्होंने ये हमला करवाया है उनका समूल नाश करने का वक़्त आ गया है।'

    खबरें और भी

    यहां पर याद दिला दें कि इन जवानों की मौत सेना द्वारा आतंकियों को खत्म करने के लिए फैंके गए बम से वहां अस्थाई तौर पर जवानों के लिए लगाए गए टैंटों में आग लगने की वजह से हुई है। इस हमले में शामिल सभी चार आतंकियों का मार गिराया गया है। इस हमले में 18 जवान घायल भी हुुए हैं। हमले को अंजाम देने वाले आतंकियों की संख्या के बारे में अभी कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल सकी है। सेना फिलहाल सर्च ऑपरेशन में जुटी है। आशंका है कि कुछ और आतंकी आसपास मौजूद हो सकते हैं।