विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 15, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ATM में हुई लड़ाई, रक्षा मंत्रालय में तैनात कर्मियों ने तोड़ दिए सिपाही के दांत

By Amit MishraEdited By:
Published: Sun, 15 Jan 2017 03:25 PM (IST)Updated: Sun, 15 Jan 2017 03:38 PM (IST)

राजकुमार एटीएम कार्ड मशीन में डालकर अपडेट कर रहे थे, लेकिन मशीन में तकनीकी खराबी होने के कारण उनका कार्ड एक्सेप्ट नहींं हो रहा था।

ATM में हुई लड़ाई, रक्षा मंत्रालय में तैनात कर्मियों ने तोड़ दिए सिपाही के दांत
ATM में हुई लड़ाई, रक्षा मंत्रालय में तैनात कर्मियों ने तोड़ दिए सिपाही के दांत

नई दिल्ली [जेएनएन]। एटीएम में रुपये निकालने के लिए लाइन में लगे रक्षा मंत्रालय में तैनात 2 कर्मचारी सचिवालय सुरक्षाबल गृह मंत्रालय में तैनात सिपाही से भिड़ गए। गाली-गलौज से शुरू हुआ विवाद धीरे-धीरे बढ़ता गया और दोनों कर्मियों ने सिपाही की जमकर पिटाई कर दी और उसके 2 दांत तोड़ दिए। एटीएम के अंदर मारपीट से अफरातफरी मच गई। सिपाही ने कंट्रोल रूम को शिकायत की तो पीसीआर वैन मौके पर पहुंची और उसे अस्पताल ले जाया गया।

गृह मंत्रालय में तैनात राज कुमार मूलरूप से पालम विहार गुरुग्राम हरियाणा के रहने वाले हैं। 12 जनवरी को सुबह साढ़े आठ बजे वह रुपये निकालने के लिए संसद मार्ग थाना क्षेत्र स्थित नार्थ ब्लाक एसबीआइ एटीएम पर गए थे। राजकुमार एटीएम कार्ड मशीन में डालकर अपडेट कर रहे थे, लेकिन मशीन में तकनीकी खराबी होने के कारण उनका कार्ड एक्सेप्ट नहींं हो रहा था।

Bigg boss 10 के पूर्व प्रतिभागी स्वामी ओम को पटक-पटक कर पीटा, जानें क्यो

देरी होने पर पीछे खड़े 2 व्यक्तियों ने राज कुमार से पीछे हटने को कहा, जब राजकुमार ने मना किया तो उससे गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि एक व्यक्ति ने उसे धक्का दिया तो दूसरे ने उसके मुंह पर मुक्का मार दिया। दोनों ने मिलकर सिपाही राजकुमार की पिटाई की, जिससे उसके 2 दांत टूट गए।

इसी बीच सीआइएसएफ ने मुख्य गेट बंद कर दिया और दोनों व्यक्तियों को पकड़ लिया। जब उनका आई कार्ड चेक किया तो दोनों की पहचान रक्षा मंत्रालय में तैनात कर्मी राय सिंह व अवनीश कुमार के रूप में हुई। सिपाही ने पुलिस को बताया कि राय सिंह ने ही उसके दांत तोड़े थे। सिपाही की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर संसद मार्ग थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

सुमित का खुराफाती दिमाग, ज्यादा हिट्स के लिए बनाता था अश्लील वीडियो

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।