विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 15, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पासबुक चोरी कर खातों से पैसे निकालता था 70 वर्षीय बुजुर्ग, गिरफ्तार

By Amit MishraEdited By:
Published: Sun, 15 Jan 2017 04:48 PM (IST)Updated: Mon, 16 Jan 2017 07:38 AM (IST)

70 वर्षीय एक बुजुर्ग को बैंक में ठगी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी दूसरों की पासबुक ...और पढ़ें

पासबुक चोरी कर खातों से पैसे निकालता था 70 वर्षीय बुजुर्ग, गिरफ्तार
पासबुक चोरी कर खातों से पैसे निकालता था 70 वर्षीय बुजुर्ग, गिरफ्तार

नई दिल्ली [जेएनएन]। शाहदरा थाना पुलिस ने एक ऐसे नटवरलाल को पकड़ा है जो लोगों की पासबुक चुरा कर उनके खाते से रुपये निकाल लेता था। 62 वर्षीय इस शख्स पर बैंककर्मियों को भी शक नहीं होता था। एक मामले में शिकायत मिलने पर पुलिस से लेकर बैंककर्मी सतर्क हो गए और आरोपी धर दबोचा।

आरोपी की पहचान अशोक कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार पासबुक पर कई लोग अपने हस्ताक्षर कर देते हैं। इसी हस्ताक्षर की नकल कर वह निकासी पर्ची से रुपये निकाल लेता था। दस्तखत में थोड़ा अंतर होने पर बैंक कर्मी यह सोचकर ध्यान नहीं देते थे कि शख्स बुजुर्ग है और बहुत पहले के उसके साइन होंगे।

पुलिस ने आरोपी के पास से चुराई गई छह पासबुक, एक एटीएम फॉर्म, दो निकासी पर्ची और एक ग्राहक के खाते से निकाले गए नौ हजार रुपये बरामद किए हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके द्वारा की गई अन्य वारदातों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली: 30 लाख रुपये ठगने वाली 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला गिरफ्तार

शाहदरा जिले की पुलिस उपायुक्त नुपुर प्रसाद ने जानकारी दी कि राम नगर निवासी धर्मेंद्र शर्मा का न्यू मॉर्डन शाहदरा स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक में खाता है। गत बुधवार को उनके खाते से 10 हजार रुपये निकल गए। जबकि उन्होंने रुपये निकाले ही नहीं थे।

बैंक पहुंचने पर जानकारी मिली कि निकासी पर्ची पर नकली दस्तखत से हुई है। सीसीटीवी फुटेज की जांच में बुजुर्ग शख्स पर शक हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और बैंक कर्मचारियो को सतर्क कर दिया। अगले दिन बुजुर्ग फिर रुपये निकालने पहुंचा जहां पुलिस ने उसे दबोच लिया। वह बैंक में फिर से फर्जी दस्तखत कर रुपये निकालने आया था।

यह भी पढ़ें: ATM में हुई लड़ाई, रक्षा मंत्रालय में तैनात कर्मियों ने तोड़ दिए सिपाही के दांत

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि नोटबंदी के दौरान भीड़भाड़ मे उसने बैंक से पासबुक चुरा लिए थे। जिन पासबुक पर खाताधारी के दस्तखत थे उसकी उसने नकल करनी शुरू कर दी और बैंक से रुपये निकालने लगा लेकिन यह चालाकी ज्यादा दिनों तक नहीं चली और वह पकड़ा गया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।