Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सत्येंद्र जैन ने आयकर विभाग के नोटिस को बताया भाजपा की साजिश

    By Amit MishraEdited By:
    Updated: Thu, 29 Sep 2016 07:42 AM (IST)

    आयकर विभाग के नोटिस को दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने सियासी रंग दे दिया है। जैन ने कहा कि आयकर विभाग का नोटिस भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नई दिल्ली [जेएनएन]। आयकर विभाग के नोटिस को दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने सियासी रंग दे दिया है। जैन ने कहा कि आयकर विभाग का नोटिस भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की साजिश है। भाजपा ने भी इस पूरे मुद्दे का सियासी फायदा उठाते हुए सीएम आवास के बाहर प्रदर्शन किया।

    सीएम करेंगे बड़ा खुलासा

    बता दें कि जैन को यह नोटिस तीन कंपनियों को लेकर भेजा गया है, जिनमें उन्होंने निवेश किया था। जैन ने कहा, 'इसके बारे में हर कोई जानता है। यह एक साजिश है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री (अरविंद केजरीवाल) एक बड़ा खुलासा करेंगे, जिससे वे लोग बेनकाब हो जाएंगे जो इस साजिश के पीछे हैं।'

    मोदी के मन की बात पर बोले AK, अब मन की नहीं आत्मा की अावाज सुनेंं

    केजरीवाल ने मंगलवार को जैन का बचाव किया और कहा कि राजनीतिक साजिश के कारण उनके मंत्रियों को झूठे मामलों में फंसाया जा रहा है। जैन ने कहा कि उन्होंने चुनाव लड़ने से पहले तीनों कंपनियों के सभी पदों से त्यागपत्र दे दिया था।

    जैन ने कहा कि मैने अपने चुनावी हलफनामे में पूरी संपत्ति का ब्योरा दिया था। जैन ने कहा कि उन्हें आयकर नोटिस की चार प्रतियां मिली हैं। जैन को आयकर विभाग ने तीन कंपनियों के बारे में पूछताछ के लिए समन भेजा है, जिनमें वह निवेशक थे।

    खबरें और भी

    AAP पर आफत: हवाला कारोबार में फंसे सत्येंद्र जैन, आयकर ने किया तलब