विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पड़ोसी ने 10 साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म, इस हालत में घर पहुंची मासूम

By Amit MishraEdited By:
Updated: Mon, 22 Aug 2016 07:44 AM (IST)

दिल्ली के भलस्वा डेरी इलाके में पड़ोस में रहने वाले एक शख्स ने बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। भलस्वा डेरी इलाके में बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। वारदात को पीड़ित के पड़ोस में रहने वाले युवक ने अंजाम दिया। परिजनोंं की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान 30 वर्षीय दिलशाद के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार 10 वर्षीय पीड़ित परिवार के साथ भलस्वा डेरी जेजे कॉलोनी में रहती है। शनिवार रात वह घर के पास खेल रही थी। उस दौरान आरोपी की नजर बच्ची पर पड़ी और वह उसे बहला-फुसला कर अपने साथ ले गया। आरोपी बच्ची को अपने सात कमरे पर लेकर गया, और दुष्कर्म किया।

बॉलीवुड एक्ट्रेस का आरोप 'रात में शराब पीकर पति ने किया ये काम'

काफी देर बाद भी बच्ची जब घर नहींं लौटी तो परिजन उसकी खोजबीन शुरू करने लगे। इसी बीच पीड़ित बच्ची आरोपी के चंगुल से मुक्त होकर घर पहुंची। बच्ची की हालत देखकर परिजनोंं को शक हुआ। परिजनों ने पूछताछ की तो उसने घटना के बारे में बताया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने बच्ची की मेडिकल जांच कराई और दुष्कर्म की पुष्टि होने पर पॉक्सो समेत विभिन्न धाराओंं में मामला दर्ज कर लिया।

नौकरी की तलाश में लॉज पहुंची महिला, फिर जो हुआ जानकर सन्न रह जाएंगे आप