विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

JNU में छात्रा के साथ हुआ दुष्कर्म, पीएचडी कर रहे छात्र पर लगा आरोप

By Amit MishraEdited By:
Updated: Mon, 22 Aug 2016 01:28 PM (IST)

जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) एक बार फिर सुर्खियों में है। यहां एक छात्रा के साथ जबरन दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली [जेएनएन]। जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) एक बार फिर सुर्खियों में है। यहां की एक छात्रा ने पीएचडी कर रहे एक छात्र पर अपने होस्टल के कमरे में बुलाकर जबरन दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

दुष्कर्म की वारदात के बाद से ही आरोपी छात्र अनमोल हॉस्टल के कमरे को बंद कर फरार है। छात्र जेएनयू में ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) का सक्रिय सदस्य है।

छात्रा की शिकायत के बाद पुलिस ने मेडिकल जांच कराई जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। वसंतकुंज थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस का आरोप 'रात में शराब पीकर पति ने किया ये काम'

पड़ोसी ने 10 साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म, इस हालत में घर पहुंची