विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 05, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वेब पत्रकार मौतः पूजा तिवारी के 'बंकी इज द टॉपिक' बोलने पर उठे सवाल

By JP YadavEdited By:
Published: Thu, 05 May 2016 09:00 AM (GMT+05:30)Updated: Thu, 05 May 2016 09:20 AM (GMT+05:30)

ऑडियो में अमित ने पूजा से फोन छीनकर भरत से बंकी और पूजा के संबंधों की पूछताछ पर जोर दिया।

News Article Hero Image

फरीदाबाद। महिला पत्रकार पूजा तिवारी की मौत की उलझी गुत्थी अभी भी कोई खोल नहीं पाया है। पुलिस ने डाक्टर दंपती सहित एक अन्य के खिलाफ ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज तो कर लिया है, मगर घटना के समय पूजा के साथ मौजूद पुलिस इंस्पेक्टर अमित और पत्रकार आमरीन का बयान अब तक नहीं लिया है।

पत्रकार पूजा तिवारी मौत मामले में इंस्पेक्टर अमित पर गिरी गाज, हुआ तबादला

घटना से पहले रविवार रात 12.30 बजे पूजा ने फोन पर अपने करीबी दोस्त भरत गुप्ता से जो बातचीत की और उसके साथ खड़े पुलिस इंस्पेक्टर अमित ने किस लहजे में भरत से पूजा के बारे में बात की, इनकी बातचीत का ऑडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो चुका है।

इस ऑडियो में पूजा ने दो बार चीखकर कहा था कि 'बंकी इज द टॉपिक'। ये बंकी कौन है और अमित व पूजा के बीच क्या बंकी को लेकर तनातनी हुई थी या फिर पूजा ब्लैकमे¨लग के मामले से परेशान थी, यह ऑडियो इन सब सवालो का जवाब भी दे रही है।

मर्डर-सुसाइड में उलझी पूजा की कहानी, आया मौत से पहले का ऑडियो

हालांकि पुलिस इस ऑडियो की सत्यता की जांच कर रही है मगर ऑडियो से यह स्पष्ट हो चुका है कि पूजा पर ब्लैकमे¨लग के मामले से भी कही ज्यादा इंस्पेक्टर अमित के सवालो का दवाब था।

पूजा ने जब रविवार देर रात अपने मित्र भरत गुप्ता को फोन मिलाया तो भरत ने पहले ब्लैकमेलिंग के मामले में हालचाल पूछा मगर उसमें पूजा ने बड़े ही सामान्य ढंग से जवाब दिया- हां, याद है एफआइआर हो गई है। वह ज्यादा परेशान अमित से थी।

इस ऑडियो में अमित ने पूजा से फोन छीनकर भरत से बंकी और पूजा के संबंधों की पूछताछ पर जोर दिया। अमित इस ऑडियो में भरत से यही सवाल करता रहा कि पूजा कितनी बार अमित से अकेले मिली।

तब पूजा ने दो बार चीखकर यही कहा कि 'बंकी इज दा टॉपिक' यानी सिर्फ बंकी का मामला ही उस समय पूजा पर पूरी तरह हावी था। भरत व पूजा के बीच हुई बातचीत के दौरान जिस तरह मोबाइल फोन की छीना-झपटी हुई और पूजा व अमित के बीच तनातनी हुई, उससे पूजा के उन मित्रों की बातों को भी बल मिलता है जो खुलेआम यह कह रहे हैं कि अमित के साथ मारपीट करता था।

पूजा की दोस्त एवं मुंह बोली भाभी उषा भाटिया व अमिता मोहन (पूजा जिन्हें मां समान मानती थी) तो यहां तक कह चुकी हैं कि अमित ने शादीशुदा होते हुए भी पूजा से शादी की थी। हालांकि, इसका कोई रिकार्ड या फोटो इनके पास नही हैं। उषा व अमिता का दावा है कि अमित जब भी पूजा के साथ मारपीट करता था, तब पूजा उनसे अपना दुखड़ा रोती थी। पुलिस ने अभी तक बंकी से भी कोई पूछताछ नहीं की है।

अमित का तबादला शक के घेरे में

पूजा की मौत के बाद राज्य सरकार ने इंस्पेक्टर अमित का तबादला फरीदाबाद पुलिस लाइन से पंचकूला में राज्य के पुलिस महानिदेशक कार्यालय में कर दिया है।

पुलिस विभाग की कार्यशैली के जानकार तो यह भी मानते हैं कि पुलिस महानिदेशक कार्यालय में तैनात तो चपरासी भी प्रभावी होता है। इसलिए अमित के तबादले से अभी तक यही संदेश गया है कि कोई प्रभावी शक्ति इंस्पेक्टर अमित को बचाने में जुटी है।

चश्मदीद गवाह आमरीन का बयान भी चौंकाने वाला है

पूजा की मौत के समय घटनास्थल पर मौजूद इंदौर की पत्रकार आमरीन ने इंदौर में जो बयान दिया है वह भी चौंकाने वाला है। उसने अपने बयान में कहा है कि घटना से पहले अमित और पूजा ने शराब पी थी, जबकि वह शराब नहीं पीती।

पूजा के गिरने की बाबत उसे अमित ने ही बताया था, क्योंकि तब वह अपने कमरे में सोने के लिए जा चुकी थी। अब सवाल उठता है कि पुलिस ने आमरीन का बयान क्यों नहीं लिया। यदि आमरीन का बयान लिया था तो फिर रात में ही अमित का मेडिकल क्यों नहीं कराया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।