विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 01, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पुलिस की गिरफ्त में 'रॉबिन हुड', अमीरों से लूटी रकम को गरीबों में बांट देता था राजन

By Amit MishraEdited By:
Published: Sun, 01 May 2016 12:13 PM (GMT+05:30)Updated: Mon, 02 May 2016 07:29 AM (GMT+05:30)

दिल्ली पुलिस ने लुटेरों के एक ऐसे गिरोह को धर दबोचा है, जो अमीरों से लूटे हुए पैसों को गरीबों में बांट देता था।

News Article Hero Image

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। रॉबिन हुड अमीरों को लूटता था और गरीबों को पैसा बांट देता था। इंग्लैंड में आज भी रॉबिन हुड के कारनामों को लोकगीतों के तौर पर गाया जाता है, और कई पीढ़ियां बीत जाने के बाद भी रॉबिन हुड आज भी एक हीरो की तरह जाना जाता है।

हम आपको रॉबिन हुड के बारे में इसलिए बता रहे हैं क्योंकि रॉबिन हुड का दिल्ली कनेक्शन सामने आया है। दिल्ली पुलिस ने खुद को रॉबिन हुड समझने वाले एक शख्स को उसके गिरोह के साथ गिरफ्तार किया है। यह गिरोह अमीरों से लूटी हुई रकम को गरीबों में बांट देता था।

पत्नी हकला कहकर उड़ाती थी मजाक, पति ने करवा दी हत्या

सुलझ गए लूट के 26 मामले

दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी का नाम राजन उर्फ शेखर (35) है। राजन गिरोह का सरगना है और इसके साथ इस गिरोह में इसका साला लोकेंदर उर्फ रोहित (30), रवि उर्फ सुमित (26) और अमर सिंह (36) लूटपाट की वारदातो को अंजाम देते थे। पुलिस इनकी गिरफ्तारी से लूट के 26 मामले सुलझाने का दावा कर रही है।

आंटी ने रची साजिश, बहला-फुसलाकर किशोरी के साथ किया घिनौना काम

स्पेशल टीम ने किया गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से दिल्ली और आसपास के इलाकों में लूटपाट और चोरी की वारदातें बढ़ गईं थीं। लूट की वारदातों को सुलझाने के लिए एएटीएस (एटी ऑटो थेफ्ट स्क्वायड) की मदद ली जा रही थी। टेक्निकल सर्विलांस टीम भी लूट की वारदातों को सुलझाने में मदद कर रही थी।

बृहस्पतिवार को सूचना मिली कि वारदात को अंजाम देने वाला गिरोह द्वारका सेक्टर-13, डीडीए पार्क के पास आने वाला है। मौके पर चोरी की एक मोटरसाइकिल व कार में आए राजन, लोकेंदर और रवि को पुलिस ने दबोच लिया। बाद मे इनकी निशानदेही पर अमर सिंह को भी दबोच लिया गया। इनके पास से दो मोटरसाइकिल, एक कार, 31 मोबाइल फोन, सात इनवर्टर, 15 बैटरी व अन्य सामान बरामद किए गए। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

गर्भवती होने पर बोली पीड़िता, शादी का झांसा देकर किया गया दुष्कर्म

गांव का प्रधान बनने की थी चाहत
पुलिस के मुताबिक राजन उर्फ शेखर बेहद शांत स्वभाव का है। थोड़ी देर बात करने के बाद ही वह किसी का भी विश्वास जीत लेता था। यही नहीं, वह राजधानी में चोरी करने के बाद रुपये को अपने गांव मथुरा के पास स्थित बलरामपुर में बांट देता था, जिससे लोग उसकी बड़ी इज्जत करते थे। राजन चाहता था कि वह चुनाव लड़कर गांव का प्रधान बने। राजन चोरी के आरोप में कई बार जेल भी जा चुका है।

बेटी के पेट में दर्द होने पर पिता की गंदी करतूतों की खुली पोल - कैसे, पढ़ें खबर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।