विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सेक्‍स सीडी मामला : 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजेे गए पूर्व मंत्री संदीप कुमार

By Ramesh MishraEdited By:
Published: Fri, 09 Sep 2016 03:56 PM (GMT+05:30)Updated: Sat, 10 Sep 2016 10:30 AM (GMT+05:30)

दिल्ली के पूर्व मंत्री संदीप कुमार दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा।

News Article Hero Image

नई दिल्ली [ जेएनएन ] । सेक्स सीडी कांड में फंसे दिल्ली के पूर्व मंत्री संदीप कुमार को दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। दिल्ली पुलिस को अदालत में उक्त सेक्स सीडी का स्रोत बताना था। लेकिन पुलिस उस मोबाइल को खोज पाने में नाकाम रही, जिससे यह सीडी बनाई गई थी।

इसके पूर्व तीस हजारी की विशेष भ्रष्टाचार निरोधक अदालत ने दिल्ली के पूर्व महिला एवं बाल कल्याण मंत्री संदीप कुमार की न्यायिक हिरासत की अवधि एक दिन के लिए बढ़ाई थी। हालांकि, पुलिस की ओर से रिमांड अवधि बढ़ाने की दरख्वास्त दो दिनो के लिए की गई थी। पुलिस का तर्क था कि सीडी के स्राेत की जानकारी के लिए अभी अाैर पूछताछ जरूरी है।

सीडी कांडः पुलिस को मिले अहम सुराग, बढ़ सकती हैं संदीप की मुश्किलें

दो दिन पूर्व न्यायधीश पूनम चौधरी के समक्ष पुलिस की तरफ से पेश हुए अतिरिक्त लोक अभियोजक बलबीर सिंह ने कहा कि संदीप जांच में जरा भी सहयोग नही कर रहे हैंं। वह कस्टडी के दौरान पुलिस को इधर-उधर की बातोंं मे उलझाकर समय नष्ट कर रहे है। अदालत को बताया गया कि संदीप के पूर्व पीए की भूमिका के संबंध मे फिलहाल कोई सुबूत नही मिले हैंं। वीडियो बनाने की जड़ तक पहुंचने के लिए उन्हे संदीप की कस्टडी की जरूरत पड़ेगी।

जानें, सेक्स सीडी की आड़ में LG ने कैसेे की AAP सरकार की घेराबंदी

वही, बचाव पक्ष की तरफ से पेश हुए वकील प्रदीप राणा ने कहा कि पुलिस पहले ही संदीप से चार दिन पूछताछ कर चुकी है। इसके बावजूद भी वह जड़ तक नही पहुंच पाई है। मामला सामने आने के बाद संदीप ने स्वयं डीसीपी दफ्तर जाकर समर्पण कर दिया था। वह चार दिन से पुलिस की कस्टडी मे है। इसलिए संदीप के पास अब कुछ भी नया बताने को नही बचा है।

सीडी कांडः क्या अन्य महिलाओं से भी थे पूर्व मंत्री संदीप के शारीरिक संबंध!

दोनो पक्षो को सुनने के बावजूद अदालत ने पुलिस को संदीप कुमार की एक दिन की अतिरिक्त कस्टडी प्रदान कर दी थी। उधर, बचाव पक्ष की तरफ से गुरुवार को अदालत मे याचिका लगाकर यह मांग की थी कि पुलिस यह बताए कि आखिर किन साक्ष्योंं के आधार पर उन्होंंने संदीप कुमार को गिरफ्तार किया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।