विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सऊदी अरब के राजनयिक की दरिंदगी, गैंग रेप के बाद अप्राकृतिक संबंध भी बनाए

By JP YadavEdited By:
Updated: Thu, 10 Sep 2015 08:14 AM (IST)

दिल्ली से सटे गुड़गांव में सऊदी अरब के राजनयिक ने अपनी दो घरेलू सहायिकाओं के साथ पहले गैंगरेप किया फिर अप्राकृतिक यौन संबंध भी बनाए।

News Article Hero Image

गुड़गांव। दिल्ली से सटे गुड़गांव में सऊदी अरब के राजनयिक ने अपनी दो घरेलू सहायिकाओं के साथ पहले गैंगरेप किया फिर अप्राकृतिक यौन संबंध भी बनाए।

राष्ट्रीय स्तर की जूडो खिलाड़ी को बनाया हवस का शिकार

राजनयिक की दरिंदगी का मामला डीएलएफ फेज टू थाना का है। पीड़ित महिलाएं पड़ोसी देश नेपाल की रहने वाली हैं। महिलाएं इन युवकों के यहां बतौर घरेलू सहायिकाएं अपनी सेवाएं दे रही थीं।

शिकायत के मुताबिक, सऊदी अरब के राजनयिक ने घरेलू सहायिकाओं से कई बार गैंग रेप किया। इसके बाद अप्राकृतिक संबंध भी बनाए। एतराज जताने पर उन्होंने महिलाओं को जान से मारने की धमकी दी।

राजनयिक के बार-बार ऐसी दरिंदगी दोहराने पर महिलाओं के सब्र का बांध टूट गया। दोनों पीड़ित महिलाओं ने अपने परिचित की मदद से पुलिस में मामला दर्ज कराया।

पुलिस ने महिलाओं को चिकित्सा जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। जांच में दुष्कर्म की पुष्टि होने पर आगे की कार्रवाई करेगी।

कई बार बनाए अप्राकृतिक संबंध

महिलाओं का आरोप है कि जान से मारने की धमकी देकर उनके साथ कई बार गैंग रेप किया गया। इसके साथ ही आप्रकृितक संबंध भी बनाएं। महिलाओं ने अपनी मजबूरी का हवाला भी दिया, लेकिन वह अपने करतूत से बाज नहीं आए।

हैरान है पुलिस

पीड़ित महिलाओं की दास्तान सुनकर पुलिस भी हैरानी जता रही है। खासकर राष्ट्रीय स्तर की जूडो खिलाड़ी के साथ दुष्कर्म की घटना के बाद दो अन्य महिलाओं से भी सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आने के बाद पुलिस सकते में है।