विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 08, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली: मां ने गला दबाकर की बच्चे की हत्या, कारण जानकर हैरान रह जाएंगे आप

By Amit MishraEdited By:
Updated: Sat, 09 Jul 2016 07:15 AM (IST)

दिल्ली में एक सौतेली मां ने बच्चे को सिर्फ इसलिए मौत के घाट उतार दिया क्योंकि उसे लगता था कि एक दिन जब बच्चा बड़ा होगा तो..

News Article Hero Image

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। बुद्ध विहार इलाके में एक महिला ने आठ वर्षीय सौतेले बेटे की बुधवार रात गला घोटकर हत्या कर दी। श्मशान घाट के कर्मचारी को शक होने पर मामले का खुलासा हुआ। उसने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने जांच के बाद मामला दर्ज कर आरोपी महिला काजल (26) को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार मूल रूप से बिहार के नालंदा का रहने वाला स्क्रैप कारोबारी इंदल पासवान बुद्ध विहार इलाके में रहता है। लगभग पांच साल पहले उसकी पत्नी की मौत होने पर उसने काजल से दूसरी शादी की थी। उस समय उसकी पहली पत्नी का बेटा प्रिंस तीन वर्ष का था। इस महिला से भी इंदल को तीन साल का एक बेटा है। इंदल किसी काम से बिहार स्थित अपने गांव गया हुआ था। इसी दौरान काजल ने सौतेले बेटे को मौत के घाट उतार दिया।

गर्लफ्रेंड के मना करने पर प्रेमी ने उठाया ये कदम...और फिर सब खत्म

बृहस्पतिवार सुबह काजल अपने देवर के साथ बच्चे के शव को लेकर विजय विहार स्थित शमशान घाट में अंतिम संस्कार करने पहुंची। उन्होने वहां बताया कि बच्चे की अचानक किसी हादसे में मौत हो गई है। कर्मचारी को शक हुआ। उसने इसकी जानकारी विजय विहार पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अंबेडकर अस्पताल भेज दिया।

पोस्टमार्टम से पता चला कि गला घोटकर बच्चे की हत्या हुई है। इससे पुलिस का शक महिला पर गया। पुलिस ने जब महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने गुनाह कबूल कर लिया। उसने बताया कि शादी के समय इंदल ने उसे अपने बेटे के बारे में नहींं बताया था। वह उसके बेटे से नफरत करती थी।

11 साल बाद बेटे ने लिया बदला, पिता के कातिल को उतारा मौत के घाट

आरोपी महिला ने बताया कि दोनोंं बच्चोंं में झगड़ा होने पर भी वह प्रिंस को ही डांटती थी। परिवार के सदस्य उससे कहते थे कि वह प्रिंस पर अत्याचार न करे। बड़ा होने पर प्रिंस उसे सबक सिखाएगा। महिला के मुताबिक उसे भी लगा कि बड़ा होने पर प्रिंस उसे नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए उसने बुधवार रात सोते हुए बच्चे की गला दबाकर हत्या कर दी।

भतीजे संग पत्नी को इस हालत में देखकर पति के उड़ गए होश, और फिर...