विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 03, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पिता बेटी के साथ करता था गंदी बात, गर्भवती होने पर खुली पोल

By Ramesh MishraEdited By:
Updated: Sat, 05 Dec 2015 08:41 AM (IST)

जामिया नगर में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। सौतेला पिता बेटी के साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात करता था और विरोध करने पर उसे शारीरिक यातना भी देता था। मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता गर्भवती हो गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने पीड़िता

News Article Hero Image

नई दिल्ली। जामिया नगर में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। सौतेला पिता बेटी के साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात करता था और विरोध करने पर उसे शारीरिक यातना भी देता था। मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता गर्भवती हो गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच कराई, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

नौकरानी पर लट्टू हुआ छात्र - फिर क्या हुआ, पढ़े खबर

पुलिस के अनुसार, जामिया नगर इलाके में रहने वाली पीड़िता की मां ने करीब आठ साल पहले आरोपी से दूसरी शादी की थी। शादी के कुछ समय बाद ही उसकी नीयत खराब हो गई। उसने पीड़िता का यौन उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। पिछले कुछ साल से वह आए दिन, जिस समय उसकी मां घर पर नहीं होती थी पीड़िता के साथ दुष्कर्म करता था। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करता था। मां या किसी और को यह बात बताने पर जान से मारने की धमकी देता था।

भाभी पर फिदा हुआ देवर, आई लव यू नहीं कहने पर काट दी नाक

उसकी मां को यह जानकारी तब मिली जब वह गर्भवती हो गई। मां ने जब पीड़िता से सख्ती से पूछताछ की तो उसने सौतेले पिता द्वारा उसके साथ किए जाने वाली घिनौनी करतूत के बारे में बताया। इसके बाद पीड़िता और उसकी मां ने जामिया नगर थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत की।

भाई की हत्या कर बहन की इज्जत को कर दिया तार-तार...पढ़ें खबर