विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 29, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाई की हत्या कर बहन की इज्जत को कर दिया तार-तार...पढ़ें खबर

By Amit MishraEdited By:
Updated: Mon, 30 Nov 2015 07:36 AM (IST)

दस साल के बच्चे की हत्या और उसकी चचेरी बहन के साथ जबरन दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा है। आरोपी राजू को पुलिस ने कानपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक मूलरूप से बिहार के सहरसा का रहने वाला है। वारदात को अंजाम देने के बाद

News Article Hero Image

नई दिल्ली। दस साल के बच्चे की हत्या और उसकी चचेरी बहन के साथ जबरन दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा है। आरोपी राजू को पुलिस ने कानपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक मूलरूप से बिहार के सहरसा का रहने वाला है। वारदात को अंजाम देने के बाद से ही आरोपी फरार था।

गंदी हरकत की वजह से 15 साल की उम्र में पहुंचा बाल सुधार गृह...पढ़ें खबर

पुलिस के मुताबिक 14 नवंबर को स्वरूप नगर के खड्डा कॉलोनी में 10 साल के बच्चे की हत्या कर दी गई थी और उसकी 17 वर्षीय चचेरी बहन कमरे में बेसुध मिली थी। उसके कपड़े भी अस्त-व्यस्त थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचने के बाद किशोरी को बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया था।

कमरे में बेटी को न पाकर छत पर पहुंची मां, फिर क्या हुआ...पढ़ें खबर

पुलिस ने बताया कि वारदात के समय पीड़ित किशोरी के माता-पिता घर पर नहीं थे। जांच के दौरान किशोरी के भाई से मिली जानकारी के बाद पुलिस ने पड़ोस में रहने वाला किराएदार राजू की तलाश शुरू की तो वह फरार था।

पुलिस ने हत्या, हत्या के प्रयास, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट की धारा में मामला दर्ज कर आरोपी राजू की तलाश शुरू कर दी। जिसे कानपुर से गिरफ्तार कर लिया गया।

18 साल की बेटी से करता था रेप फिर बोलता था 'किसी को न बताना'

किशोरी को पसंद करता था आरोपी

पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक किशोरी को पसंद करता था, लेकिन लड़की उसे पसंद नहीं करती थी। वारदात की रात में किशोरी के माता-पिता के घर में नहीं थे, इसी का फायदा उठाते हुए आरोपी किशोरी के घर में घुस गया और किशोरी के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश करने लगा।

इसी दौरान बगल में सो रहे उसके चचेरे भाई की नींद खुल गई। उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उस पर भी हमला कर आरोपी वहां से भाग गया था।

कमसिन लड़कियों के बेडरूम में दो लड़कों की दास्तां जानकर हो जाएंगे हैरान