विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 23, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस मशहूर डायरेक्टर पर लगा है विदेशी छात्रा से रेप का आरोप, 30 जुलाई तक टला फैसला

By Amit MishraEdited By:
Updated: Sun, 24 Jul 2016 07:50 AM (IST)

दुष्‍कर्म के आरोप में फंसेे बॉलीवुड फिल्म 'पीपली लाइव' के सह निर्देशक महमूद फारूकी को लेकर दिल्ली की साकेत कोर्ट ने फैसला 30 जुलाई तक के लिए टाल दिया है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली [जेएनएन]। दुष्कर्म के आरोप में फंसेे बॉलीवुड फिल्म 'पीपली लाइव' के सह निर्देशक महमूद फारूकी को लेकर दिल्ली की साकेत कोर्ट ने फैसला 30 जुलाई तक के लिए टाल दिया है। दिल्ली पुलिस ने अमेरिका की कोलंबिया यूनिवर्सिटी से रिसर्च कर रही एक छात्रा से कथित दुष्कर्म के आरोप में फारूकी को गिरफ्तार किया था। पीड़ित छात्रा रिसर्च के सिलसिले में भारत आई थी।

यह घटना 28 मार्च 2015 की है। पीड़िता कोलंबिया यूनिवर्सिटी से पीएचडी कर रही है और वह उसी सिलसिले में रिसर्च के लिए दिल्ली आई थी। उसकी रिसर्च गोरखपुर की गुरु गोरखनाथ यूनिवर्सिटी से जुड़ी थी। पीड़ित छात्रा एक कॉमन फ्रेंड के जरिए फारूकी के संपर्क में आई। वह रिसर्च में मदद के लिए 28 मार्च को सुखदेव विहार स्थित आरोपी के घर गई, जहां फारूकी ने उसका यौन उत्पीड़न किया।

विदेशी युवती को बनाया बंधक, हर रोज लगती थी बोली...पढ़ें खबर

फारूकी भी गोरखपुर के रहने वाले हैं। पीड़ित लड़की ने पुलिस को बताया था कि जब यह घटना घटी, तक फारूकी नशे में थे। इस पूरे वाकये के बाद पीड़िता ने यूएस एबेंसी से संपर्क किया और एबेंसी ने दिल्ली पुलिस से कार्रवाई करने के लिए कहा। मामले में मुकदमा पिछले साल 9 सितंबर को शुरू हुआ था जब महिला अदालत में पेश हुई और अपना बयान दर्ज कराया।

विदेशी सेक्स रैकेट: इस मशहूर क्रिकेटर तक थी मास्टरमाइंड की पहुंच

अमेरिकी महिला ने बंद कमरे में चली कार्रवाई में आरोप लगाया था कि फारूकी ने 28 मार्च को अपने सुखदेव विहार स्थित आवास पर उसके साथ बलात्कार किया था और बाद में उसे कई ईमेल भेजकर माफी मांगी। फारूकी ने दावा किया था कि उन्हें गलत तरह से फंसाया गया है।