विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 01, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शादी के बाद मिली तो बना लिया porn वीडियो फिर किया ये घिनौना काम

By JP YadavEdited By:
Updated: Tue, 02 Aug 2016 07:54 AM (IST)

कोल्ड ड्रिंक पीते ही युवती बेहोश हो गई। होश आने पर उसने अपने आपको अक्षरधाम मंदिर के पास पाया, तब उसे दुष्कर्म का पता चला।

News Article Hero Image

नई दिल्ली [जेएनएन]। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में कार से जा रही मां-बेटी से हाईवे पर गैंगरेप के बाद अब दिल्ली के सीलमपुर इलाके में चलती कार में नवविवाहिता से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने पीड़िता को नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश करने के बाद चलती कार में वारदात को अंजाम दिया। उसने पीड़िता का अश्लील वीडियो भी बना लिया। इसके सहारे वह करीब दो महीने तक पीड़िता को ब्लैकमेल करता रहा।

आजिज आकर उसने पुलिस उपायुक्त को पूरे मामले से अवगत कराया। सीलमपुर थाने में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया। आरोपी की पहचान फरीदाबाद निवासी कुलदीप के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी पीड़िता का जानकार रहा है। उसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

लिव इन में युवती हो गई थी गर्भवती, ब्वॉय फ्रेंड से अनबन के बाद उठाया ये कदम

इग्नू से एमए करने के दौरान हुई थी मुलाकात

सरकारी स्कूल में गेस्ट टीचर के तौर पर कार्यरत 25 वर्षीय युवती अशोक नगर में परिवार के साथ रहती थी। 28 अप्रैल को शादी के बाद से वह गामड़ी एक्सटेंशन में ससुराल में रह रही है। शिकायत के मुताबिक इग्नू से एमए की पढ़ाई के दौरान उसकी मुलाकात कुलदीप से हुई थी।

हवस की शिकार युवती की 'हत्या की डायरी' पढ़कर चौंक जाएंगे आप

कुलदीप के रिश्तेदार अशोक नगर में रहते थे। इस वजह से दोनों के बीच कई मुलाकातें हुईं। शादी तय होने के बाद पीड़िता ने उससे संपर्क तोड़ दिया था, लेकिन आरोपी ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। वह आए दिन पीड़िता के रास्ते में खड़ा हो जाता था। 25 मई को युवती इग्नू से सर्टिफिकेट लेने के लिए घर से निकली थी।

सीलमपुर मेट्रो स्टेशन के पास आरोपी अपनी कार में खड़ा था। उसने युवती को दो मिनट के लिए कार में बैठने को कहा। युवती के बैठने के बाद उसने धमकी देनी शुरू कर दी कि वह दोनों की फोटो वह उसके पति को भेज देगा। युवती रोने लगी तो उसे कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए दी।

दोस्त की पत्नी के साथ अवैध संबंध बनाना चाहता था, और एक दिन...

करतूत का वीडियो भी बनाया

इसे पीते हुए युवती बेहोश हो गई। होश आने पर उसने अपने आपको अक्षरधाम मंदिर के पास पाया। तब उसे दुष्कर्म का पता चला। आरोपी ने इस करतूत का वीडियो भी बना लिया। कुलदीप ने धमकी दी कि अगर वह पुलिस के पास गई तो वह वीडियो उसके ससुराल में भेज देगा।

पीड़िता ने डर के मारे किसी को यह बात नहीं बताई, लेकिन एक महीने के बाद ही आरोपी ने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। तब पीड़िता ने अपने पति को आपबीती बता दी। ससुराली जनों ने पीड़िता का साथ दिया और मामले की शिकायत पुलिस अधिकारियों को दी।