विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बेटी सोने गई थी रिश्तेदार के घर, इधर मां के साथ हुुई यह खौफनाक वारदात

By JP YadavEdited By:
Published: Sun, 07 Aug 2016 11:43 AM (IST)Updated: Mon, 08 Aug 2016 07:54 AM (IST)

छोटी बेटी करीब एक महीने से सुनीता के पास ही रहती थी। हैरानी की बात यह हैै कि घटना वाले दिन छोटी बेटी अपने रिश्तेदार के यहां जाकर सोई थी।

News Article Hero Image

नई दिल्ली (जेएनएन)। पति की मौत के बाद बेटी के साथ रह रही महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह भी है कि जिस रात मां का कत्ल हुई, उस समय महिला की छोटी बेटी अपने एक रिश्तेदार के यहां सोने गई थी। पूरा मामला दिल्ली के रणहौला इलाके का है। जान गंवाने वाली महिला का नाम सुनीता है। अज्ञात हत्यारों ने सुनीता और उसके दूर के देवर राजेश की सिर कुचलकर हत्या कर दी।

शनिवार सुबह युवक राजेश का शव मकान की छत पर और महिला सुनीता का शव उसके कमरे में मिला। सुनीता के पति की मौत हो चुकी है और वह किराए के मकान में रहती है। युवक राजेश अक्सर उससे मिलने के लिए आता था। शनिवार को दोनों देर रात साथ में बाजार से आए थे।

ब्यूटी पार्लर चलाने वाली खूबसूरत युवती के साथ फ्लैट में हुआ ये गंदा काम

पुलिस संपत्ति विवाद, अवैध संबंध और लूट सहित सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। फिलहाल दोनों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। मूलरूप से बापरौला निवासी सुनीता (45)की हरियाणा के रोहतक के पास स्थित हुमायूंपुर गांव में ससुराल है। उसके पति गांव में खेतीबाड़ी करते थे। करीब 10 वर्ष पहले उनकी मौत हो गई। तीन बच्चों में से दो बेटियों की शादी के बाद अपने बेटे को लेकर वह शहर में आ गयी थी।

छह माह से विकासनगर के एस ब्लॉक में किराये के मकान में प्रथम तल पर रहती थी। यहां सुनीता के दूर के देवर राजेश (42) का अक्सर आना-जाना रहता था। पड़ोसियों के अनुसार शुक्रवार शाम सुनीता राजेश के साथ बाजार गई और खरीददारी करके लौटी। रात करीब साढ़े नौ बजे इन्हें घर के बाहर चबूतरे पर बैठा देखा गया था।

सुनीता जिस मकान में रहती थी उसके पड़ोस में ही एक मकान के निर्माण का कार्य चल रहा है। शनिवार सुबह पड़ोसी अपनी छत पर आया तो वहां राजेश का शव खून से लथपथ पड़ा था। राजेश के सिर पर किसी भारी चीज से वार कर उसकी हत्या की थी।

सूचना पर पहुंची पुलिस तफ्तीश के दौरान जब सुनीता के कमरे में पहुंची तो सबके होश उड़ गए। कमरे में सुनीता का शव भी पड़ा हुआ था। उसकी भी हत्या बेरहमी से की गई थी। उसके शरीर पर जख्म के कई निशान थे। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य उठाए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

बड़ा सवाल देवर राजेश छत पर कैसे पहुंचा

पुलिस के सामने यह सवाल है कि आखिर राजेश छत पर कैसे पहुंचा। अगर महिला को पहले मारा गया तो फिर राजेश को सूचना क्यों नहीं लगी। और यदि राजेश को पहले मारा गया तो वह छत पर क्या करने गया था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार संपत्ति विवाद, अवैध संबंध सहित अन्य मसलों को ध्यान में रखकर तफ्तीश की जा रही है। घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर लगे एक सीसीटीवी कैमरे से फुटेज खंगालने जा रहे हैं। इससे हत्यारों के बारे में सुराग लगने की उम्मीद है।

सुनीता की दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है

पुलिस के मुताबिक, जान गंवाने वाली महिला सुनीता की दोनों बड़ी बेटियों की शादी हो चुकी है। बेटा अपनी बड़ी बहन के पास रहता है, जबकि छोटी बेटी करीब एक महीने से सुनीता के पास ही रहती थी। हैरानी की बात यह हैै कि घटना वाले दिन छोटी बेटी अपने रिश्तेदार के यहां जाकर सोई थी।

राजेश पेशे से चालक तथा शादीशुदा था। यह सुनीता के ससुराल का रहने वाला था। वह अक्सर सुनीता के यहां ही रुक जाता था। शुक्रवार को उसके आने से पहले ही छोटी बेटी अपने एक रिश्तेदार के यहां क्यों चली गई थी। पुलिस इन सब बिंदुओं पर जांच कर रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।