Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 02, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    घर से गायब हुई हरक सिंह रावत पर रेप का केस दर्ज कराने वाली महिला

    By Amit MishraEdited By:
    Updated: Wed, 03 Aug 2016 07:43 AM (IST)

    उत्तराखंड के भाजपा नेता और पूर्व मंंत्री हरक सिह रावत पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने वाली महिला (32) ग्रीनपार्क स्थित अपने घर से गायब है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। उत्तराखंड के भाजपा नेता और पूर्व मंंत्री हरक सिह रावत पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने वाली महिला (32) ग्रीनपार्क स्थित अपने घर से गायब है। ग्रीनपार्क मेंं वह अपने पति व बच्चोंं के साथ रह रही थी।

    महिला के रहस्यमय परिस्थिति मेंं गायब हो जाने से कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। उधर, हरक सिंह रावत की तलाश में सफदरजंग इंक्लेव थाना पुलिस ने दिल्ली मेंं कई संभावित ठिकानोंं पर छापेमारी की किंतु वे नहींं मिले। पुलिस को सूचना मिल रही थी कि रावत दिल्ली मेंं ही छिपे हैं।

    रेप के आरोप में फंसे BJP नेता हरक सिंह रावत, असम की महिला ने लगाया आरोप

    एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक जांच मेंं यह बात सामने आई है कि शुक्रवार को दिन मेंं कोठी से महिला और हरक सिंह रावत पैसे निकालने एक एटीएम बूथ मेंं गए थे और आनंदम रेस्टोरेंंट मेंं दोनो ने साथ लंच किया। दोनोंं की तस्वीरेंं सीसीटीवी कैमरोंं मेंं कैद है।

    लंच के बाद महिला को उसके घर के पास तक छोड़ दिया गया। इसके बाद रात को उसने सफदरजंग थाने पहुंचकर रावत के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस अधिकारी का कहना है कि जब कई घंटे दोनोंं साथ रहे तो आखिर ऐसा क्या हुआ जिससे महिला ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करा दिया।

    खबरें और भी

    सोनी हत्याकांड के राज, AAP कार्यकर्ता ने जो कहा उसे सुनकर आप रह जाएंगे दंग

    पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि महिला स्वयं साजिश के तहत रावत को फंसाने के लिए उनकी कोठी पर गई थी या रावत ने महिला को फोन कर बुलाया था। यह महिला एक बार पहले भी वर्ष 2003 मेंं रावत पर दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज करा चुकी है।

    पुलिस सूत्रोंं के मुताबिक महिला के अचानक गायब हो जाने से पुलिस अधिकारी इस बात को लेकर परेशान हैंं कि अगर रावत की गिरफ्तारी हो भी जाती है तो साक्ष्य जुटाने मेंं दिक्कत आएगी। कहींं ऐसा न हो कि महिला आरोप से मुकर जाए।

    महिला को इस तरह किया बेहोश, फिर जो हुआ जानकर सन्न रह जाएंगे आप