विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 20, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जिद के आगे मौत, महंगा पड़ा शादीशुदा महिला का FB पर युवक से दिल लगाना

By JP YadavEdited By:
Published: Wed, 20 Jul 2016 01:41 PM (IST)Updated: Thu, 21 Jul 2016 07:59 AM (IST)

फेसबुक पर युवक से दोस्ती करना शादीशुदा महिला के लिए जानलेवा साबित हुआ। फेसबुक पर शुरू हुई दोस्ती का अंत मौत पर जाकर हुआ।

News Article Hero Image

रेवाड़ी (जेएनएऩ)। फेसबुक पर युवक से दोस्ती करना शादीशुदा महिला के लिए जानलेवा साबित हुआ। फेसबुक पर शुरू हुई दोस्ती का अंत मौत पर जाकर हुआ। पुलिस के मुताबिक, अतुल नाम का युवक शादीशुदा महिला की वीडियो व अश्लील फोटो खींचने के बाद संबंध बनाने के लिए परेशान कर रहा था। युवक की नाजायज मांग से परेशान होकर महिला ने मंगलवार को जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी।

मामला रेवाड़ी के कालाका रोड का है। यहां पर पति व दो बच्चों के साथ रहने वाली महिला की फेसबुक पर युवक ,से दोस्ती हुई। आरोपी युवक महिला के घर के पास ही रहता है।

महिला बोली, 'मेरी 2 बेटियों को बनाया बंधक, मुझसे बोले करो ये काम'

युवक से फेसबुक पर शुरू हुई दोस्ती का अंत मौत के साथ हुआ। मृतका के पति ने फेसबुक फ्रेंड पर अश्लील फोटो व वीडियो बना ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। आरोपी युवक महिला के घर के निकट ही रहता है। जान गंवाने वाली महिला के मुताबिक, कई दिनों तक दोनों के बीच फेसबुक पर बातचीत चलती रही। इस बीच उसने मौका पर पहले तो उसकी बीवी की अश्लील तस्वीरें खींची फिर वीडियो भी बना लिया।

शारीरिक संबंध बनाने के लिए डाल रहा था दबाव

पति के मुताबिक, अश्लील तस्वीरें सार्वजनिक करने की धमकी देकर युवक उसकी पत्नी से शारीरिक संबंध बनाने की बात कर रहा था। युवक से परेशान महिला ने गत 14 जुलाई को इस मॉडल टाउन थाने में युवक के खिलाफ शिकायत भी दी थी। शिकायत दिए जाने के बाद 17 जुलाई को युवक द्वारा माफी मांगने के बाद मामले में समझौता हो गया था।

भाई को जान से मारने की धमकी देकर नाबालिग से बोले...करो ये काम

फोटो व वीडियो सार्वजनिक करने की दी धमकी

महिला के पति ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा है कि दोनों पक्षों के बीच समझौता होने के बाद भी अतुल उसकी पत्नी को परेशान कर रहा था। अतुल उसकी पत्नी कोअश्लील वीडियो व फोटो सार्वजनिक करने की धमकी दे रहा था। उसी से परेशान हाेकर उसकी पत्नी ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दी है।

महिला अपने पीछे 6 साल की बेटी व 8 साल का बेटा छोड़ गई है। माडल टाउन थाना पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया तथा अतुल के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।