विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

AAP नेता आशुतोष पर NCW अध्यक्ष का हमला, कहा 'उनके विचार ओछे'

By JP YadavEdited By:
Updated: Tue, 06 Sep 2016 03:36 PM (IST)

NCW अध्यक्ष का कहना है कि आशुतोष के ब्लॉग से तो साफ हो जाता है कि उनके विचार महिलाओं के प्रति अच्छे नहीं हैं।

News Article Hero Image

नई दिल्ली (जेएनएन)। आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक संदीप कुमार की सेक्स सीडी के सामने के बाद एक-एक कर पार्टी की मुसीबत बढ़ती जा रही है। इस कड़ी में राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने AAP नेता आशुतोष को 8 सितंबर को आयोग मुख्यालय में हाजिर होने के लिए समन भेजा है।

वहीं, राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ललिता कुमारमंगलम ने आशुतोष की हरकतों पर कहा कि जिस तरह आशुतोष पहले ब्लॉग और अब ट्वीट कर रहे हैं, ऐसे में हम उनसे सवाल तो करेंगे ही, लेकिन पहले वो हाजिर तो हों।

जानें, किसने दिया सेक्स सीडी में बर्खास्त मंत्री को धोखा, क्या है सीडी का सच

NCW अध्यक्ष का कहना है कि आशुतोष के ब्लॉग से तो साफ हो जाता है कि उनके विचार महिलाओं के प्रति अच्छे नहीं हैं। वे महिलाओं को उपभोग की वस्तु मानते हैं। उनके विचार ओछे के साथ पितृसत्तात्मक भी हैं।

सीडी कांड: संदीप तीन दिन की पुलिस रिमांड पर, सेक्रेटरी भी गिरफ्तार

गौरतलब है कि पिछले दिनों आप के प्रवक्ता आशुतोष ने संदीप कुमार का बचाव करते हुए उनकी तुलना जवाहर लाल नेहरू, महात्मा गांधी, अटल बिहारी वाजपेयी और जॉर्ज फर्नाडीस से कर डाली थी।

आशुतोष ने अपने ब्लॉग में लिखा कि भारतीय इतिहास ऐसे उदाहरणों से भरा पड़ा है जहां हमारे नायकों और नेताओं ने सामाजिक बंधनों से बेपरवाह होकर अपनी इच्छाओं की पूर्ति की। पंडित जवाहर लाल नेहरू की कई सहयोगी महिलाओं से प्रेम संबंधों के किस्से चटखारे लेकर कहे-सुने जाते थे। लेकिन इससे उनका करियर नहीं बरबाद हुआ। एडविना के साथ उनके रिश्तों की खूब चर्चा हुई। सारी दुनिया इसके बारे में जानती थी। उनका ये लगाव पंडित नेहरु के आखिरी सांस लेने तक बना रहा। क्या वो पाप था?