विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

AAP के 'बाग़ी' योगेंद्र यादव-प्रशांत भूषण बनाएंगे नई पार्टी

By JP YadavEdited By:
Published: Sun, 31 Jul 2016 11:05 AM (IST)Updated: Sun, 31 Jul 2016 03:46 PM (IST)

नई पार्टी की कमान योगेंद्र यादव यादव संभाल सकते हैं। नई पार्टी में आम आदमी पार्टी से निकाले गए प्रशांत भूषण और आनंद कुमार को खास जिम्मेदारी दी जाएगी।

News Article Hero Image

नई दिल्ली (जेएनएन)। कभी अरविंद केजरीवाल के बेहद करीबी रहे योगेंद्र यादव आज नई राजनीतिक पार्टी का एलान करेंगे। विश्वस्त सूत्रों की माने तो आज नए राजनीतिक दल का एलान होने के साथ ही पार्टी के नाम और अन्य औपचारिकताओं का एलान भी जल्द ही होगा। सूत्रों के मुताबिक पार्टी के नाम में स्वराज शब्द जरूर होगा।

योगेंद्र यादव संभाल सकते हैं पार्टी की कमान

सूत्रों की माने तो नई पार्टी की कमान योगेंद्र यादव यादव संभाल सकते हैं। नई पार्टी में आम आदमी पार्टी से निकाले गए प्रशांत भूषण, आनंद कुमार, अजीत झा जैसे करीबी नेताओं को खास जिम्मेदारी मिलना भी तय है।

पंजाब चुनावः मोदी के 'खिलाफ' केजरीवाल को मिला ममता बनर्जी का साथ

यहां पर याद दिला दें कि योगेंद्र यादव ने स्वराज अभियान नाम का संगठन बनाया था, जिसके संयोजक आनन्द कुमार हैं। स्वराज अभियान के मीडिया प्रभारी अनुपम के मुताबिक, 6 से ज्यादा राज्यों और 100 से ज्यादा जिलों में स्वराज अभियान की निर्वाचित इकाई बन चुकी है। आज दिल्ली में स्वराज अभियान संगठन के चुने हुए प्रतिनिधियों की बैठक में नई पार्टी का प्रस्ताव आ सकता है।

MCD चुनाव में नई पार्टी ठोंक सकती है ताल

चुनाव विशेषज्ञ के तौर जाने जाने वाले योगेंद्र यादव के करीबियों की माने तो दिल्ली में अगले साल होने वाले दिल्ली नगर निगम चुनाव में नई पार्टी अपने उम्मीदवार खड़े कर सकती है। कभी आम आदमी पार्टी के चाणक्य के तौर जाने जाने वाले योगेंद्र यादव पंजाब चुनाव को लेकर भी सक्रिय बताए जाते हैं।

राजकाज से 10 दिनों तक दूर रहेंगे केजरीवाल, कौन संभालेंंगा CM की कुर्सी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।