विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 05, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यूपी चुनाव: कानपुर में भी 'स्कैम' पर अखिलेश-राहुल का पलटवार

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Sun, 05 Feb 2017 04:50 PM (IST)Updated: Sun, 05 Feb 2017 09:45 PM (IST)

लखनऊ व आगरा में रोड शो के बाद आज कानपुर में अखिलेश यादव के साथ राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित किया।

यूपी चुनाव: कानपुर में भी 'स्कैम' पर अखिलेश-राहुल का पलटवार
यूपी चुनाव: कानपुर में भी 'स्कैम' पर अखिलेश-राहुल का पलटवार

कानपुर (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में गठबंधन के बाद आज कानपुर में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने संयुक्त चुनावी सभा की। लखनऊ व आगरा में रोड शो के बाद आज कानपुर में अखिलेश यादव के साथ राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित किया।

हाथ पकड़कर उत्तर प्रदेश के विधानसभा के चुनाव में उतरे कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी व समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव कानपुर में बिल्कुल उसी अंदाज में दिखे, जैसे दो दोस्त हैं और एक दुश्मन। दीगर मुद्दों पर ज्यादा वक्त जाया करने के बजाय दोनों सिर्फ और सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर ही हमलावर रहे।

यह भी पढ़ें-यूपी असेंबली इलेक्शन : अमित शाह ने कहा-शहजादों से घर के लोग परेशान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परिभाषित 'स्कैम' पर पलटवार को होमवर्क करके आए दोनों नेताओं ने इस पर अपनी-अपनी परिभाषाएं सुनाईं। उधर सहारनपुर में राहुल गांधी ने कहा कि अखिलेश यादव अच्छा काम कर रहे है, लेकिन भाजपा व आरएसएस दंगे कराकर प्रदेश को तोडऩा चाहते हैं। करारी हार के बाद मोदी अब बिहार का जिक्र नहीं करते। इसलिए उप्र में भी इनकी यही गत बना दो।

कानपुर के जीआइसी मैदान में सपा-कांग्रेस की संयुक्त जनसभा में अखिलेश ने कहा कि नौजवान जोश में हैंडिल छोड़कर भी साइकिल चलाते रहते हैं। अब कांग्रेस का हाथ हैंडिल पर है तो सोचिए कि साइकिल की रफ्तार कितनी बढ़ जाएगी। मेट्रो सहित कानपुर के कुछ काम गिनाकर जोर दिया कि कानपुर वाले नहीं कह सकते कि हमने काम नहीं किया।

यह भी पढ़ें-यूपी चुनाव- 2017 : आजम खां ने की अमित शाह और मोदी पर की अपशब्दों की बौछार

बसपा पर सिर्फ इतनी ही चुटकी ली कि भाजपा वाले स्कैम की परिभाषा में हमारी बुआजी को न जोड़ें, क्योंकि उनके साथ भाजपाई रक्षाबंधन भी मना चुके हैं। नोटबंदी पर निशाना साधा कि अब बता दो कि कितना कालाधन जमा हुआ। लाइन में लोग मर गए, लेकिन मुआवजा सिर्फ सपा सरकार ने दिया। फिर कानपुर में लखनऊ से बेहतर रिवर फ्रंट विकसित करने और पानी के बेहतर इंतजाम कर वादा करते हुए संयुक्त प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे। माइक थामते ही राहुल गांधी भी उसी लाइन पर चल पड़े। बोले कि एक तरफ दो युवा साथ खड़े हैं, जबकि दूसरी तरफ नरेंद्र मोदी और उनकी सोच। इससे उनके चेहरे की मुस्कुराहट चली गई है। वह हम दोनों से और युवाओं से डर रहे हैं। राहुल बोले, जैसे बिहार चुनाव के बाद से मोदी के मुंह से बिहार नहीं निकला, वैसे ही उप्र चुनाव के बाद यूपी नहीं निकलेगा।

मोदी जी के चेहरे से मुस्कुराहट गायब

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के चेहरे से मुस्कुराहट गायब हो गई है। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस तथा समाजवादी पार्टी के गठबंधन के बाद से अब उनको लग रहा है कि भारतीय जनता पार्टी की हालत पतली हो गई है। अब तो उत्तर प्रदेश के चुनाव के बाद उनके मुंह से उत्तर प्रदेश का शब्द नहीं निकलेगा। मोदी जी उनको लग रहा है कि अब उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार नहीं बन रही है। राहुल गांधी ने कहा कि जैसे बिहार के चुनाव के बाद जैसे मोदी जी के मुंह से बिहार का शब्द नही निकला, अब कुछ वैसा ही उत्तर प्रदेश के चुनाव के बाद होगा।

यह भी पढ़ें-विधानसभा चुनाव: PM मोदी ने कहा, यूपी में SCAM के खिलाफ है भाजपा की लड़ाई

सहारनपुर की रैली में राहुल ने कहा कि पंजाब में भी मोदी की नौटंकी नहीं चली। उत्तराखंड में भी ऐसा ही होगा। नरेंद्र मोदी एक ओर मेक इन इंडिया की बात करते हैं, वहीं नोटबंदी से मजदूर, कारीगर और महिलाओं के रोजगार पर चोट करते हैं। मजदूर कैशलेश नहीं हो सकता, पेटीएम का इस्तेमाल भी नहीं कर सकता। उसे तो काम के बाद तत्काल पैसा चाहिए। मोदी ने 50 बड़े घरानों को छूट देने के लिए नोटबंदी की। भाजपा पर अल्पसंख्यकों की जानबूझकर उपेक्षा, करने का आरोप लगाते हुए कहा कि नोटबंदी ने खासकर अल्पसंख्यक वर्ग के लाखों युवाओं व मजदूरों को बेरोजगार बना दिया। मोदी जी पहले सूट पहनते थे, लेकिन जब हमने संसद में सूट-बूट पर भाषण दिया तो उन्होंने सूट पहनना छोड़ दिया। कहा कि बसपा तो मैदान में ही नहीं है। इसलिए उसके जिक्र की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें-यूपी चुनाव-2017 : स्मृति, प्रियंका, डिपंल बैठकर करेंगी ट्रिपल तलाक पर बात

मोहब्बत का शायराना अंदाज

राहुल गांधी ने कहा कि अखिलेश और मुझमें इतनी मोहब्बत है कि हम दोनों मिलकर उप्र की तस्वीर बदलेंगे। फिराक गोरखपुरी के शेर के हवाले से उन्होंने अखिलेश से अपने संबंधों की व्याख्या की कि 'हम दोनों में फर्क है बस इतना, एक कहता है ख्वाब, एक कहता है सपना'।

यह भी पढ़ें-विधानसभा चुनावः सतीश मिश्र बोले, मुद्दों से भटकाने के लिए पिता-पुत्र कर रहे ड्रामा

चाचा शिवपाल पर कसे तंज

मुख्यमंत्री ने उन्नाव के पुरवा की चुनावी जनसभा में चाचा शिवपाल यादव पर तंज कसते हुए कहा कि दोस्ती पक्की करने के लिए दिल बड़ा करना पड़ता है। उन्होंने बसपा को नकदी वाली पार्टी बताया। पार्टी और चुनाव चिह्न बचाने की जिद्दोजहद का जिक्र करते हुए भरोसा जताया कि सपा-कांग्रेस के साथ को मिल रहे प्यार के बूते सरकार भी बन जाएगी। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस से सीट बंटवारे के बहाने चाचा शिवपाल यादव पर तंज कसा। इशारों में उन्हें छोटे दिल वाला करार दिया।

यह भी पढ़ें-यूपी विधानसभा चुनाव: अखिलेश का ऑफर-यूपी में अब बिना परीक्षा के होगी पुलिस भर्ती

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।