विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 13, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यूपी चुनाव-2017:भाजपा पर गरजे अखिलेश कहा काला धन का हिसाब दें मोदी

By Ashish MishraEdited By:
Published: Mon, 13 Feb 2017 09:19 PM (IST)Updated: Tue, 14 Feb 2017 08:51 AM (IST)

अखिलेश यादव ने सीधे तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर प्रहार किया। काला धन के मुद्दे पर निशाना साधते हुए ...और पढ़ें

यूपी चुनाव-2017:भाजपा पर गरजे अखिलेश कहा काला धन का हिसाब दें मोदी
यूपी चुनाव-2017:भाजपा पर गरजे अखिलेश कहा काला धन का हिसाब दें मोदी

लखनऊ(जेएनएन)। द्वितीय चरण के चुनाव प्रचार के आखिरी दिन सपा का गढ़ सहेजने बदायूं पहुंचे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सीधे तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर प्रहार किया। काला धन के मुद्दे पर निशाना साधते हुए कहा कि अब तो काला धन वापस आ चुका है, लेकिन अभी तक उसका हिसाब नहीं दिया गया। नोटबंदी का फैसला लेकर सबको लाइन में लगा दिया। अर्थव्यवस्था ध्वस्त हो गई, कारोबार थम गया। जनता को रिझाने के लिए चौबीस घंटे बिजली, युवाओं को रोजगार और नौकरी देने का वायदा किया।

यह भी पढ़ें- यूपी चुनावः पीएम मोदी बोले, सपा के गुंडों ने थानों को पार्टी कार्यालय बना दिया

मुख्यमंत्री ने सोमवार को बिसौली, सहसवान, बिल्सी, शेखूपुर और बिनावर में प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभाएं की। उन्होंने कांग्रेस से हुए सपा के गठबंधन को सरकार बनाने की गारंटी बताया। कहा, पहले चरण के चुनाव में ही साइकिल बहुत तेज चली है। नरेंद्र मोदी ने अपनी रैली में बदायं के गांवों में बिजली न होने की बात कहते हुए अखिलेश यादव पर हमला बोला था। जिस पर अखिलेश ने पलटवार करते हुए कहा सरकार बनी तो शहरों की तरह गांवों को भी चौबीस घंटे बिजली दी जाएगी। बोले, किसान दुर्घटना बीमा का लाभ पांच लाख से सात लाख किया जाएगा। किसान के बीमार पशु को देखने के लिए एंबुलेंस घर आएगी। प्रधानमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि रेडियो और टीवी पर मन की बात करने वाले मोदी जी कभी तो जमीन पर काम की बात करें।

यह भी पढ़ें- यूपी चुनाव 2017: राहुल ने कहा, सपा व कांग्रेस के गठबंधन से भाजपा की हालत खराब

मुरादाबाद में चुनावी जनसभा में कहा कि ई-कचरे से समस्या हो रही है। पर्यावरण को नुकसान हो रहा है। लोगों को परेशानी न हो और कारोबार चलता रहे, इसके लिए अलग से पॉलिसी बनाएंगे। उन्होंने ई-कचरे के अलावा रामगंगा को प्रदूषण रहित बनाने का आश्वासन दिया। बोले, जैसे लखनऊ में गोमती के किनारों को सुंदर रूप दिया गया है वैसा ही यहां पर भी होगा। सवाल पूछने के अंदाज में कहा मोदी जी को मन की बात करने के बजाय काम की बात करनी चाहिए। बसपा सुप्रीमो मायावती पर कहा कि उनकी सरकार ने कानून व्यवस्था के नाम पर गुमराह किया। कहा उनकी सरकार बनी तो समाजवादी पेंशन एक हजार रुपये होगी। गरीबों को आवास मिलेगा।

यह भी पढ़ें- यूपी चुनाव : शिवपाल सिंह यादव ने कहा, नेताजी साथ हैं, बस यही मेरे लिए बहुत

यह भी पढ़ें- यूपी चुनाव 2017: रामगोपाल बोले- मैं नीलकंठ हूं, मैंने अखिलेश को बचाया

यह भी पढ़ें- यूपी चुनाव 2017: अखिलेश यादव ने कहा, मन की नहीं खेत की बात करिए मोदी जी

यह भी पढ़ें- यूपी चुनाव 2017: उत्तर प्रदेश में आज से थम गया दूसरे चरण के चुनाव का प्रचार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।