Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 12, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    यूपी चुनाव 2017: अमित शाह का पहले चरण में 50 सीट जीतने का दावा

    By Nawal MishraEdited By:
    Updated: Sun, 12 Feb 2017 11:31 PM (IST)

    भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने सपा, बसपा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला और पहले चरण में 50 से ज्यादा सीटें हासिल करने का दावा किया। ...और पढ़ें

    यूपी चुनाव 2017: अमित शाह का पहले चरण में 50 सीट जीतने का दावा
    यूपी चुनाव 2017: अमित शाह का पहले चरण में 50 सीट जीतने का दावा

    लखनऊ (जेएनएन)। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पहले चरण में 50 से ज्यादा सीटें हासिल करने का दावा करते हुए कहा कि वहां लड़ाई में बसपा रही है। दूसरे चरण में भी बसपा से ही लड़ाई होगी। दोनों चरणों को मिलाकर भाजपा को 90 से अधिक सीटें मिलेंगी। शाह ने कहा कि आगे के चरणों में भाजपा की लड़ाई सपा गठबंधन से होगी।

    यह भी पढ़ें- UP Assembly Election: उत्तर प्रदेश में हर रोज होते 24 बलात्कार

    अमित शाह ने पत्रकारों से बातचीत में भाजपा संकल्प पत्र के वादे गिनाते हुए पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का दावा किया। शाह ने कांग्रेस-सपा गठबंधन और बसपा पर जमकर प्रहार किए। कहा कि वैचारिक दृष्टि से सपा-कांग्रेस गठबंधन अपवित्र है। गठबंधन से पहले अखिलेश यादव अगर कार्यकर्ताओं से पूछ लेते कि लोहिया जी के लिए कांग्रेस के मायने क्या थे तो उन्हें ऐसा न करने की सलाह मिलती। तंज किया कि कुछ लोग कहते हैं कि सपा बदल गयी। गायत्री और शिवपाल अगर सपा के सिंबल पर चुनाव लड़ रहे हैं तो बताओ कि क्या सपा बदल गयी। कहा कि चुनाव की घोषणा के बाद भी उत्तर प्रदेश में लगातार हत्याएं हो रही हैं। जनता परेशान है और भाजपा की ओर लामबंद हो रही है।

    यह भी पढ़ें- Election: मोदी को पसंद गूगल सर्च करना, जन्मपत्री पढऩा और बाथरूम में झांकना

    अखिलेश के पराभव के बाद आ जाएंगे अच्छे दिन

    अमित शाह ने अच्छे दिन पर अखिलेश द्वारा लगातार की जा रही टिप्पणी पर पलटवार करते हुए कहा कि पांच वर्ष तक सीएम रहने के बावजूद अखिलेश यादव कह रहे हैं कि अच्छे दिन नहीं आए। उन्हें यह जान लेना चाहिए कि 11 मार्च को उनके पराभव के साथ ही उत्तर प्रदेश में अच्छे दिन आ जाएंगे। शाह ने कहा कि डिजिटल इंडिया पर अखिलेश की समझ सीमित है। डिजिटल इंडिया का मतलब सिर्फ लैपटॉप नहीं होता है।

    यह भी पढ़ें- लाठियां खाते लोगों ने कहा बाघ नहीं पकड़ा तो चुनाव बहिष्कार

    घोटालों की जांच कराएंगे और जेल भेजेंगे

    भाजपा नेताओं द्वारा घोटालों की जांच कराकर जेल भेजने के दावे का समर्थन करते हुए शाह ने कहा कि घोटालों की जांच होगी तो क्या घोटालेबाज जेल नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार बन जाने दो पता चल जाएगा। गुस्से के सवाल पर बोले कि उत्तर प्रदेश की स्थिति देखकर किसी का भी खून खौलेगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- भाजपा चाहती कांग्रेस मुक्त देश और सपा-बसपा मुक्त प्रदेश

    दागी नहीं फर्जी मुकदमे

    एडीआर की रिपोर्ट में सर्वाधिक दागी उम्मीदवार भाजपा के होने और अखिलेश द्वारा इस तरह के आरोप लगाने के सवाल पर शाह ने कहा कि बस दो-तीन चीजें दोनों शहजादों ने रट ली है। अंसारियों को पार्टी में लेकर मायावती यह आरोप लगाएंगी तो कौन मानेगा। बताया कि पांच साल तक राजनीतिक कार्यकर्ताओं के खिलाफ सपा सरकार ने फर्जी मुकदमे लगाए हैं। भाजपा ने किसी दागी को टिकट नहीं दिया है बल्कि उन कार्यकर्ताओं पर लगे मुकदमे फर्जी हैं। बसपा और सपा द्वारा मुस्लिम धर्मगुरुओं को लामबंद करने के सवाल पर शाह ने कहा कि इससे हमें कोई खतरा और चुनौती नहीं है। अधिकांश बाहरी को टिकट देने पर उन्होंने कहा कि पार्टी ज्वाइन करने के बाद कोई बाहरी नहीं होता। असंतुष्टों के सवाल पर कहा कि इस बार भाजपा की हवा होने से टिकट के दावेदार खूब थे लेकिन, सभी पूर्ण सहयोग कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- यूपी चुनाव 2017: सपा और कांग्रेस की दोस्ती से घबरा गए मोदी

    आ जाएगा सीएम का चेहरा

    अमित शाह के पूर्ण बहुमत की सरकार का दावा करने पर यह पूछा गया कि सीएम का चेहरा कौन होगा तो तपाक से बोले कि सीएम का चेहरा भी आ जाएगा। उन्होंने मोदी पर राहुल की टिप्पणी के सवाल को दरकिनार करते हुए कहा कि मैंने अपना स्तर बनाया है। स्तरहीन बातों का जवाब नहीं देता।

    यह भी पढ़ें-चुनाव 2017: जवाहरबाग कांड के बहाने भाजपा-बसपा का सपा पर निशाना