Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 10, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP Assembly Election: उत्तर प्रदेश में हर रोज होते 24 बलात्कार

    By Nawal MishraEdited By:
    Updated: Fri, 10 Feb 2017 08:10 PM (IST)

    भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि सपा शासन में लूट, डकैती, हत्या, बलात्कार से यूपी में कानून का राज खत्म हो गया। यहां हर रोज 24 बलात्कार होते हैं। ...और पढ़ें

    UP Assembly Election: उत्तर प्रदेश में हर रोज होते 24 बलात्कार
    UP Assembly Election: उत्तर प्रदेश में हर रोज होते 24 बलात्कार

    कानपुर देहात (जेएनएन)। भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सपा सरकार पर करारा हमला बोला और कहा कि अखिलेश के राज में लूट, डकैती, हत्या, बलात्कार के कारण कानून का राज खत्म हो गया। यहां के लोग दहशत में जीने लगे।

    यह भी पढ़ें- चुनाव 2017: राजबब्बर ने कहा यूपी राज करेगी गठबंधन की सरकार

    शाह ने कहा कि अखिलेश यादव कहते हैं कि सपा सरकार ने जो विकास कार्य कराए हैं, उनका काम बोलता है। फिर मंच से सवाल किया कितना विकास हुआ? जहाँ कानून नहीँ वहा विकास नही। केवल प्रत्याशी जिताने को नहीँ यूपी का भाग्य बदलने को वोट दें। रोज 13 हत्त्या, 24 बलात्कार, 28 डकैती 130 अपहरण हुए। दो शहजादे एक हो गये हैं। इसमें से एक से माँ दूसरे से पिता परेशान है। गठबंधन ने चुनाव के पहले हार स्वीकार कर ली है।

    यह भी पढ़ें- विधानसभा चुनाव 2017 : उलेमा कौंसिल ने मुलायम को बाबरी का कातिल बताया

    अमित शाह ने कहा कि भाजपा की सरकार बनी तो लघु किसान का कर्ज माफ किया जाएगा। बिना ब्याज के लोन मिलेगा। 14 दिन मे गन्ना का भुगतान करा दिया जाएगा। यांत्रिक कत्त्ल खाने बंद तो दुधारु मवेशी की रक्षा होगी। कांग्रेस ने 12 लाख करोड़ का घोटला किया। अखिलेश के समय भी कई घोटले हुए। 1 लाख करोड़ यूपी को हर साल अतिरिक्त दिया क्या जनता को मिला। सब सपा कार्यकर्ता के घर गया।