विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 08, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विधानसभा चुनाव 2017 : उलेमा कौंसिल ने मुलायम को बाबरी का कातिल बताया

By Nawal MishraEdited By:
Published: Wed, 08 Feb 2017 10:39 PM (IST)Updated: Thu, 09 Feb 2017 10:46 PM (IST)

बसपा महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी के साथ एक मंच पर राष्ट्रीय उलेमा कौंसिल अध्यक्ष आमिर रशादी ने मुलायम सिंह यादव को बाबरी का कातिल करार दिया।

विधानसभा चुनाव 2017 : उलेमा कौंसिल ने मुलायम को बाबरी का कातिल बताया
विधानसभा चुनाव 2017 : उलेमा कौंसिल ने मुलायम को बाबरी का कातिल बताया

लखनऊ (राज्य ब्यूरो)। बसपा महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी के साथ एक मंच पर आए राष्ट्रीय उलेमा कौंसिल के अध्यक्ष मौलाना आमिर रशादी ने सपा संरक्षक मुलायम सिंह को बाबरी का कातिल करार दिया है। उन्होंने कहा कि मुलायम ने पहले कारसेवकों को रिहर्सल कराया और फिर मस्जिद गिरा दी। मौलाना ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की मुसलमान विरोधी सोच वाले मुलायम सिंह का बयान याद दिलाते हुए कहा कि जो अपने बाप का नहीं हुआ, वो किसी का नहीं हो सकता।

यह भी पढ़ें-UP Assembly Election: किसानों का एक लाख तक कर्ज माफ करेगी बसपा

आज पत्रकारों से बातचीत करते हुए मौलाना ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में मुसलमानों ने समाजवादियों को वोट दिया लेकिन नतीजे में वे संवर कर सैफई हो गए और हम मुजफ्फरनगर रह गए। उन्होंने 2017 के चुनाव में दो बातों को अहम बताया, फासिस्ट ताकतों को रोकना और गुंडाराज व परिवारराज से प्रदेश को बचाना। मौलाना ने कहा कि कौंसिल डेढ़-दो साल से इस मामले पर राजनीतिक दलों को एक मंच पर लाने की कोशिश कर रही है, लेकिन नाकामयाब रही है। मौलाना ने कहा कि पांच साल में सांप्रदायिक ताकतों की वजह से प्रदेश झुलस गया है। जहां बंटवारे और बाबरी मस्जिद गिरने पर भी दंगे नहीं हुए, वहां भी इस दौरान दंगे कराए गए।

यह भी पढ़ें- Election: असंतोष दबाने के लिए भाजपा की महत्व बढ़ाओ रणनीति

अखिलेश सरकार पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि पहले तो हुकूमत में दंगाइयों को छूट दी और अब कांग्रेस की बैसाखी पकड़ ली। मौलाना के साथ मौजूद बसपा महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि बसपा सरकार बनने पर इन मामलों की जांच कराई जाएगी। तीन तलाक के मामले पर मौलाना व बसपा महासचिव ने एक सुर में कहा कि धार्मिक मामलों में दखल की इजाजत किसी को नहीं होनी चाहिए। भाजपा द्वारा किसी मुसलमान को टिकट न दिए जाने पर नसीमुद्दीन ने कहा कि अब मुसलमान अपनी काबिलियत उन्हें बता देंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।