विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 06, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्तर प्रदेश चुनाव : भाजपा की अंतिम सूची में नौ प्रत्याशियों के नाम

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Mon, 06 Feb 2017 06:50 PM (IST)Updated: Tue, 07 Feb 2017 01:39 PM (IST)

पूर्ण बहुमत पाने का लक्ष्य लेकर उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावी मैदान में उतर रही भारतीय जनता पार्टी ने पांचवें ...और पढ़ें

उत्तर प्रदेश चुनाव : भाजपा की अंतिम सूची में नौ प्रत्याशियों के नाम
उत्तर प्रदेश चुनाव : भाजपा की अंतिम सूची में नौ प्रत्याशियों के नाम

लखनऊ (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में जोरदार तैयारी के साथ उतर रही भारतीय जनता पार्टी ने आज नौ प्रत्याशियों की सूची जारी की। पूर्ण बहुमत पाने का लक्ष्य लेकर चुनावी मैदान में उतर रही भारतीय जनता पार्टी ने पांचवें व छठें चरण के मतदान के लिए आज नौ प्रत्याशियों की सूची जारी की।

यह भाजपा की चौथी तथा अंतिम सूची है। भाजपा ने इस बार 380 प्रत्याशियों को टिकट दिया है। शेष 23 सीट अपने सहयोगी दलों को दे दी है।

विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति के सचिव जेपी नड्डा ने यह सूची जारी की है। भाजपा ने राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष रहे मुन्ना सिंह की पत्नी शोभा सिंह को बीकापुर से उम्मीदवार बनाया है, जबकि पिछली बार सैयदराजा से निर्दलीय चुनाव जीते सुशील सिंह को इस बार भाजपा ने उम्मीदवार बनाया है। सुशील बाहुबली एमएलसी बृजेश सिंह के भतीजे हैं।

यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश इलेक्शन : शिवपाल सिंह यादव को समाजवादी पार्टी की जीत में संदेह

भाजपा ने फैजाबाद के बीकापुर से शोभा सिंह, बलिया के बलिया सदर से आनंद शुक्ल, गाजीपुर के बैरिया से सुरेंद्र सिंह, चंदौली के मुगलसराय से साधना सिंह, चंदौली के सकलडीहा से सूर्यभान तिवारी, चंदौली के सैयदराजा से विधायक सुशील सिंह, भदोही के भदोही से रवींद्र तिवारी, भदोही के ज्ञानपुर से महेंद्र बिंद तथा मीरजापुर के मडि़हान से रामशंकर पटेल को प्रत्याशी बनाया है।

यह भी पढ़ें-यूपी असेंबली इलेक्शन : अमित शाह ने कहा-शहजादों से घर के लोग परेशान

भारतीय जनता पार्टी ने 13 सीट अपना दल को, आठ सीट भारतीय समाज पार्टी तथा एक सीट बीएस-फोर को दी है। अभी भी एक सीट पर फैसला बाकी है।

यह भी पढ़ें- यूपी चुनाव 2017: अधिवक्ता गौरव भाटिया का समाजवादी पार्टी से इस्तीफा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।