Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 08, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    यूपी विधानसभा चुनाव बाद बुआ और बबुआ को भेजा जाएगा जेल

    By Nawal MishraEdited By:
    Updated: Thu, 09 Feb 2017 07:34 PM (IST)

    भाजपा नेताओं ने कहा कि विकास कार्यों और भर्ती प्रक्रियाओं की जांच में गड़बड़ी मिलने पर बुआ और बबुआ दोनों जेल जाएंगे। ...और पढ़ें

    यूपी विधानसभा चुनाव बाद बुआ और बबुआ को भेजा जाएगा जेल
    यूपी विधानसभा चुनाव बाद बुआ और बबुआ को भेजा जाएगा जेल

    लखनऊ (जेएनएन)। भाजपा नेता आज पश्चिम उत्तर प्रदेश में अपने प्रत्याशियों के फतेह दिलाने के लिए वोट मांगने निकले और उनके समर्थन में जनसभाएं कीं। वह बोले कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अब कुछ दिनों के मेहमान है। विधानसभा चुनाव में भाजपा तीन सौ से अधिक सीटें लाकर सरकार बनाएगी और तब सपा-बसपा द्वारा कराए विकास कार्यों और भर्ती प्रक्रियाओं की जांच कराई जाएगी। गड़बड़ी मिलने पर बुआ और बबुआ दोनों जेल जाएंगे। पश्चिमी उत्तर प्रदेश को कश्मीर बनने से रोकना होगा।

    यह भी पढ़ें- Election 2017: अमित शाह बोले दो शहजादे मिलकर लूटने आए यूपी

    बसपा भी कांग्रेस के साथ मिलीः केशव

    रुहेलखंड मंडल में चुनावी संग्राम में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने आज बदायूं की तहसील दातागंज के सआदतगंज व बिल्सी, बिसौली और शेखूपुर में सभा को संबोधित किया। कहा कि उप्र में जंगलराज है। यही वजह है कि विकास का मार्ग प्रशस्त ही नहीं हो सका। विज्ञापनों में दिखाया जा रहा विकास असलियत में नदारद है। बदायूं में सभा के बाद केशव प्रसाद ने आंवला की जनसभा में कहा कि सपा ने 12 लाख करोड़ का घोटाला करने वाली कांग्रेस का साथ लिया है। बसपा भी कांग्रेस के साथ मिली हुई है। कैराना और मुजफ्फरनगर के दंगों की याद दिलाते हुए कहा कि कोर्ट के फैसले के बाद राम मंदिर भी बनाएंगे और रामराज्य भी आएगा।

    यह भी पढ़ें- UP election: कांग्रेस-सपा के बीच तालमेल और टकराव का गठबंधन

    मायावती भ्रष्टाचार की देवी : स्वामी प्रसाद

    भाजपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने बसपा को निशाने पर लेते हुए कहा कि बसपा प्रमुख मायावती तो भ्रष्टाचार की देवी हैं। पैसे लेकर टिकट देना बसपा की संस्कृति है। सपा में कभी कानून व्यवस्था ठीक नहीं रही तो उनसे उम्मीद करना बेमानी है। उप्र में केवल भाजपा ही सुशासन दे पाएगी। वरिष्ठ भाजपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने शाहजहांपुर के कांठ में चुनावी सभा में कहा कि बसपा कभी भी सुशासन नहीं दे सकती है। वहां केवल भ्रष्टाचार का बोलबाला रहता है। बाद में बरेली के बहेड़ी और नवाबगंज में भाजपा प्रत्याशियों के लिए माहौल बनाते हुए मौर्य ने कहा कि सपा गुंडों की पार्टी है। यही वजह है कि सपा सरकार के कार्यकाल में हमेशा अपराध बेलगाम रहते हैं। विस चुनाव में भाजपा ही जनता के सामने विकल्प है और भाजपा ही सत्ता में आकर देश की तरह प्रदेश को सही दिशा देगी।

    यह भी पढ़ें-UP Assembly Election: किसानों का एक लाख तक कर्ज माफ करेगी बसपा

    वेस्ट यूपी को कश्मीर बनने रोकना हैः योगी

    इटावा, मैनपुरी और मुजफ्फरनगर की जनसभाओं में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अपराधियों को संरक्षण देने वाली सपा और बसपा को वोट न दें। वेस्ट यूपी को कश्मीर बनने से रोकना होगा। मुलायम सिंह यादव के गढ़ मैनपुरी में योगी ने कहा कि इटावा और मैनपुरी में तो विकास नहीं हुआ। कांग्रेस का हाल सभी ने देख लिया है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने जिन पर विस्फोट कराने के मामले दर्ज थे उन मुकदमों को वापस ले लिया। योगी ने कहा कि 14 साल प्रदेश में बसपा का कुशासन रहा। प्रदेश में किसान, व्यापारी ने भले ही तरक्की की हो लेकिन सुरक्षा का संकट बरकरार है। पूरब के क्षेत्रो में हमने इस तरह के हमले नही होने दिए, लिहाज़ा वहां हिन्दू सुरक्षित हैं। प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनने पर महिला सुरक्षा के मद्देनजर एंटी रोमियो स्क्वाड बनाये जाएंगे। फिर कोई कोई कैराना जैसा पलायन नही होगा।

    खबरें और भी