Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 13, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    यूपी चुनाव 2017: : मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज कार्यकर्ताओं से मिलेंगे

    By Dharmendra PandeyEdited By:
    Updated: Fri, 13 Jan 2017 06:32 PM (IST)

    मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज पार्टी के कार्यकर्ताओं को प्रात: दस बजे से सरकारी आवास, पांच कालीदास मार्ग पर बुलाया है। अखिलेश बैठक के दौरान चुनाव प्र ...और पढ़ें

    यूपी चुनाव 2017: : मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज कार्यकर्ताओं से मिलेंगे
    यूपी चुनाव 2017: : मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज कार्यकर्ताओं से मिलेंगे

    लखनऊ (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में जोरदार तैयारी के साथ उतरने की योजना बना चुके मुख्यमंत्री अखिलेश यादव दिल्ली की गतिविधियों पर नजर रखने के साथ ही आज दस बजे से कार्यकर्ताओं के साथ भेंट करेंगे। दिल्ली में आज समाजवादी पार्टी के चुनाव निशान और नाम पर चुनाव निर्वाचन आयोग अपना फैसला सुनाएगा। जिसके तहत सपा प्रमुख मुलायम सिंह कल से ही दिल्ली में डटे हैं।

    मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज पार्टी के कार्यकर्ताओं को प्रात: दस बजे से अपने सरकारी आवास, पांच कालीदास मार्ग पर बुलाया है।

    यह भी पढ़ें: सुलह अब दरकिनार, दूसरे अभियान में लगे सपा मुखिया मुलायम

    मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इनके साथ बैठक के दौरान इन सभी को चुनाव प्रचार के निर्देश दे सकते हैं। वहीं समाजवादी पार्टी में चल रहे घमासान पर चुनाव आयोग आज दिन में 12 बजे अपने फैसला सुनाएगा।

    यह भी पढ़ें: अखिलेश रामगोपाल से अलग हो जाओ मुख्यमंत्री तुम्ही बनोगेः मुलायम

    जिसके लिए चुनाव आयोग ने दोनों पक्षों को एक साथ एक ही समय पर बुलाया है। माना जा रहा है कि पहले चुनाव आयोग पहले बातचीत से मामला सुलझाने की कोशिश कर सकता है। बातचीत बेनतीजा साबित होने पर आयोग सिंबल को फ्रीज करने की कार्रवाई भी कर सकता है।