Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 14, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP Assembly Election: मोदी की राष्ट्र के प्रति वफादारी पर कांग्रेस को संदेह

    By Nawal MishraEdited By:
    Updated: Tue, 14 Feb 2017 11:53 PM (GMT+05:30)

    यूपी कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने नरेंद्र मोदी पर जनता से बेवफाई का आरोप लगाया और कहा कि जो पत्नी और परिवार का न हुआ देश का कैसे हो सकता है। ...और पढ़ें

    UP Assembly Election: मोदी की राष्ट्र के प्रति वफादारी पर कांग्रेस को संदेह
    UP Assembly Election: मोदी की राष्ट्र के प्रति वफादारी पर कांग्रेस को संदेह

    लखनऊ (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने उन्नाव और कानपुर की सभाओं में मोदी पर प्रदेश की जनता से बेवफाई का आरोप लगाते हुए खूब तंज कसे और कहा, जो अपनी पत्नी व मां और परिवार का न हुआ उससे देश से वफादारी की उम्मीद कैसे की जा सकती है। उन्होंने गंगा सफाई अभियान, नोट बंदी के मुद्दों पर भी प्रधानमंत्री को कठघरे में खड़ा किया।

    यह भी पढ़ें-UP Assembly Election: किसानों का एक लाख तक कर्ज माफ करेगी बसपा

    कांग्रेस के पीएम पर तीखे तंज

    कांग्रेस सपा गठबंधन प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के निशाने पर भाजपा ही रही। गोरखपुर के सांसद का नाम लिए बिना इशारों में कहा कि वह भाजपा की मिसाइल हैं,समाज को तोडऩे का काम करते हैं। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने पीएम पर तंज कसते हुए कहा कि वह बौखलाहट में हैं, तभी दूसरों के बाथरुम में ताक झांक करते हैं। मोदी द्वारा की गई नोटबंदी को विकास और गरीब विरोधी ठहराते हुए कहा कि उसने देश को पीछे कर दिया। काला धन निकालने की बात तो सरकार करती पर उसका हिसाब नहीं देती। वहीं उन्होंने कांग्रेस सपा गठबंधन को प्रदेश व देश के विकास और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक माना। गंगा स्वच्छ और निर्मल बनाने के अभियान में भी मोदी पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए कहा कि अखिलेश सरकार ने गंगा के किनारे का खूब विकास कराया और यह बाते ही करते रहे।

    यह भी पढ़ें- Election: असंतोष दबाने के लिए भाजपा की महत्व बढ़ाओ रणनीति

    राहुल-अखिलेश की जोड़ी सब पर भारी : शास्त्री

    कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य व पूर्व केंद्रीय मंत्री अनिल शास्त्री ने इलाहाबाद में कहा कि विधानसभा चुनाव में राहुल गांधी और अखिलेश यादव की जोड़ी सब पर भारी पड़ रही है। प्रदेश में गठबंधन की सरकार बननी तय है। प्रेस कांफ्रेंस के साथ-साथ तेलियरगंज में शहर उत्तरी के प्रत्याशी अनुग्रह नारायण सिंह के समर्थन में आयोजित सभा में उन्होंने यह बात कही। अनिल शास्त्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने जनता से झूठे वादे किए। लोगों को गुमराह किया। पीएम पद की गरिमा का उन्हें ख्याल रखना चाहिए। नोटबंदी से हर कोई परेशान हुआ।