Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 15, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP Election 2017 : लखनऊ से गाजीपुर तक एक्सप्रेसवे ले जाने का वादा

    By Nawal MishraEdited By:
    Updated: Wed, 15 Feb 2017 11:34 PM (IST)

    सपा सांसद डिम्पल यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर एक्सप्रेसवे को लखनऊ से गाजीपुर तक विस्तार दिया जाएगा। ...और पढ़ें

    UP Election 2017 : लखनऊ से गाजीपुर तक एक्सप्रेसवे ले जाने का वादा
    UP Election 2017 : लखनऊ से गाजीपुर तक एक्सप्रेसवे ले जाने का वादा

    लखनऊ (जेएनएन)। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी और सांसद डिम्पल यादव ने कहा कि सपा की सरकार बनने पर एक्सप्रेसवे को लखनऊ से गाजीपुर तक विस्तार दिया जाएगा। इसी के साथ उन्होंने यूपी की अखिलेश यादव सरकार की कई बड़ी उपलब्धियां गिनाईं और कहा कि बीते दो साल में जितना काम हुआ उतना कभी नहीं हुआ। चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि उनके लिए हर सीट महत्वपूर्ण है।

    यह भी पढ़ें: Election: पेट्रोल पंपों पर लगीं नरेंद्र मोदी की तस्वीरों को हटाने का निर्देश

    केंद्र की भाजपा सरकार पर हमलावर सांसद ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार बताए कि उसने नोटबंदी के अलावा कौन सा काम किया है। लखनऊ कारीगरों की नगरी है। यहां के कारीगरों को नोटबंदी से बहुत नुकसान हुआ है।

    यह भी पढ़ें:Election 2017 : विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 65 फीसद मतदान