विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 14, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Election: पेट्रोल पंपों पर लगीं नरेंद्र मोदी की तस्वीरों को हटाने का निर्देश

By Nawal MishraEdited By:
Published: Tue, 14 Feb 2017 09:42 PM (IST)Updated: Tue, 14 Feb 2017 10:47 PM (IST)

निर्वाचन आयोग ने पेट्रोल पंपों पर केंद्र सरकार की उज्ज्वला योजना के विज्ञापनों के साथ लगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीरों को हटाने का निर्देश दिया है।

Election: पेट्रोल पंपों पर लगीं नरेंद्र मोदी की तस्वीरों को हटाने का निर्देश
Election: पेट्रोल पंपों पर लगीं नरेंद्र मोदी की तस्वीरों को हटाने का निर्देश

लखनऊ (जेएनएन)। भारत निर्वाचन आयोग ने पेट्रोल पंपों पर केंद्र सरकार की उज्ज्वला योजना के विज्ञापनों के साथ लगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीरों को हटाने का निर्देश दिया है। आयोग के निर्देश पर पेट्रोल पंपों से प्रधानमंत्री की तस्वीरें हटाने की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें-UP Assembly Election: किसानों का एक लाख तक कर्ज माफ करेगी बसपा

प्रदेश कांग्रेस के कम्युनिकेशन्स विभाग के चेयरमैन सत्यदेव त्रिपाठी ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से शिकायत की थी कि सभी पेट्रोल पंपों पर प्रधानमंत्री की तस्वीर के साथ उज्ज्वला योजना के विज्ञापन लगे हुए हैं। उन्होंने यह शिकायत की थी कि सभी राष्ट्रीयकृत बैंकों में भी प्रधानमंत्री के चित्र के साथ विभिन्न योजनाओं के विज्ञापन लगे हैं। इसे आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन बताते हुए उन्होंने आयोग से इस संदर्भ में कार्रवाई करने का अनुरोध किया था।

UP Assembly Election: मोदी की राष्ट्र के प्रति वफादारी पर कांग्रेस को संदेह

मुख्य निर्वाचन अधिकारी टी.वेंकटेश ने बताया कि आयोग को इस बाबत जहां-जहां से शिकायतें मिल रही हैं, वहां शिकायत का संज्ञान लेते हुए आयोग ने पेट्रोल पंपों पर विज्ञापनों के साथ लगी प्रधानमंत्री की तस्वीरें हटाने का निर्देश दिया है। आयोग के निर्देश पर संबंधित जिलाधिकारी तस्वीरों को हटवाने भी लगे हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।