विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 11, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यूपी चुनाव: अखिलेश और राहुल ने पेश किया दस प्राथमिकताओं का साझा पत्र

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Sat, 11 Feb 2017 08:31 AM (IST)Updated: Sat, 11 Feb 2017 01:04 PM (IST)

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी कहा कि हमारी सरकार बनेगी तो सबको लगेगा कि ये हमारी सरकार है।

यूपी चुनाव: अखिलेश और राहुल ने पेश किया दस प्राथमिकताओं का साझा पत्र
यूपी चुनाव: अखिलेश और राहुल ने पेश किया दस प्राथमिकताओं का साझा पत्र

लखनऊ (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के इरादे से गठबंधन करने वाले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव तथा कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मीडिया को संबोधित किया। राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने संयुक्त रूप से सपा-कांग्रेस गठबंधन के 10 वादों पर एक साझा पत्र जारी किया। ये 10 वादें यूपी के विकास के लिए किए गए हैं। जिसमें यूपी में युवाओं को रोजगार देने, महिलाओं को सुरक्षा बढ़ाने समेत कई दावे किये गये हैं। इस दौरान अखिलेश ने कहा कि आज चुनाव के लिए मतदान हो रहा है साइकिल और हाथ को सबसे ज्यादा वोट मिलेगा, हम आगे रहेंगे। हर जिले की स्ट्रेंथ को हम आगे ले जाएंगे हमारी सरकार बनेगी तो सबको लगेगा कि ये हमारी सरकार है। हम चाहते हैं कि यूपी में युवाओं की सरकार आये,

पीएम मोदी पर हमला करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव है, भावुक और गुस्सैल होने से नहीं चलेगा, आपको शांत और ठंडे दिमाग से काम करना होगा। पीएम के जन्मपत्री वाली टिप्पणी पर अखिलेश ने गठबंधन सरकार के दस वादें गिनाए। गठबंधन पर अखिलेश बोले कि मोदी जी दो युवाओं से डर गए हैं। वहीं राहुल ने कहा कि मोदी सरकार यूपी के विकास में बिलकुल फेल है। उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे तो बस गूगल सर्च करते हैं और लोगों को लाइन में खड़ा करते हैं। हर किसी के बाथरूम में जाकर झांकते हैं। पीेएम बस लोगों को भटकाते हैं।

यह भी पढ़ें- Polling 2017: सपा-कांग्रेस गठबंधन का साझा एजेंडा किसानों पर फोकस

यह है दस प्राथमिकतायें

1-यूपी 100 का विस्तार,

2- 6 शहरों में मेट्रो और सभी जिला मुख्यालयों को चार लेन से जोड़ा जायेगा

3- गरीबों को मासिक पेंशन और 10 दिन का भोजन दिया जाएगा

4-1 करोड़ गरीबों और महिलाओं को पेंशन

5-अल्पसंख्यक को ज्यादा संख्या के अनुपात में हिस्सेदारी दी जायेगी

6-महिलाओं को सरकारी नौकरी में 33 फीसदी और पंचायतों में 50 फीसदी आरक्षण देंगे

7-फ्री स्मार्ट फोन, 20 लाख युवाओं को रोजगार देंगे

8- सभी छात्राओं को फ्री में साइकिल मिलेगी

9- किसानों को कर्ज से राहत, बिजली 24 घंटे और फसल के उचित दाम

10- अल्पसंख्यकों और पिछड़ों को जनसंख्या के अनुसार हिस्सेदारी

यह भी पढ़ें- चुनाव 2017: राजबब्बर ने कहा यूपी राज करेगी गठबंधन की सरकार

इससे पहले भी राहुल गांधी व अखिलेश यादव लखनऊ तथा आगरा में साझा रोड-शो कर चुके हैं। मेरठ तथा आगरा में इनकी संयुक्त चुनावी सभा भी हो चुकी है। समाजवादी पार्टी के साथ ही कांग्रेस उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के लिए अपना-अपना घोषणा पत्र जारी कर चुकी हैं। आज लखनऊ में इनका साझा घोषणा पत्र जारी होने की संभावना है।गठबंधन के तहत समाजवादी पार्टी 298 और कांग्रेस पार्टी 105 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

यह भी पढ़ें- विधानसभा चुनाव 2017 : उलेमा कौंसिल ने मुलायम को बाबरी का कातिल बताया

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।