विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 15, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Election: दिग्गजों के चुनावी अभियान से चढ़ रहा यूपी का सियासी पारा

By Nawal MishraEdited By:
Published: Wed, 15 Feb 2017 10:10 PM (IST)Updated: Wed, 15 Feb 2017 11:06 PM (IST)

अब अमित शाह, नरेंद्र मोदी, अखिलेश यादव और राहुल गांधी समेत कई प्रमुख नेताओं दिग्गजों के चुनावी अभियान से यूपी का सियासी पारा चढ़ने जा रहा है।

Election: दिग्गजों के चुनावी अभियान से चढ़ रहा यूपी का सियासी पारा
Election: दिग्गजों के चुनावी अभियान से चढ़ रहा यूपी का सियासी पारा

लखनऊ (जेएनएन)। भाजपा, सपा, बसपा और कांग्रेसी दिग्गजों के चुनावी अभियान से यूपी का सियासी पारा चढ़ने जा रहा है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई प्रमुख नेताओं की सभाएं गुरुवार को हैं।

यह भी पढ़ें: यूपी चुनावः मायावती ने बोलीं जंगलराज के खत्मे को बसपा जरूरी

प्रचार में भाजपा नेताओं की फौज

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह कौशांबी में चायल, प्रतापगढ़ में रानीगंज, प्रतापगढ़, अमेठी विधानसभा क्षेत्रों में सभाएं करेंगे। सायं अमेठी में कार्यकर्ताओं से संपर्क करेंगे। गृह मंत्री राजनाथ सिंह फर्रुखाबाद में अमृतपुर, कानपुर देहात में सिकंदरा, भोगनीपुर, उन्नाव में भगवंतनगर, कानपुर नगर में कैंट, सीसामऊ में सभा करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्य सीतापुर में बिसवां, फर्रुखाबाद में भोजपुर, कानपुर नगर में बिठूर, गोविंदनगर व उन्नाव में मौरावां में सभा करेंगे। केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा लखनऊ कैंट क्षेत्र में सभा और अलीगंज में कार्यकर्ताओं की बैठक संबोधित करेंगे। वहीं प्रभारी ओमप्रकाश माथुर अमेठी के जगदीशपुर में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र चित्रकूट में मानिकपुर, फतेहपुर में खागा, जहानाबाद और कानपुर में आर्यनगर की सभाओं को संबोधित करेंगे। केंद्रीय मंत्री उमा भारती मैनपुरी में भोगांव, कानपुर देहात में अकबरपुर की सभा को संबोधित करेंगी। केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद लखनऊ के निरालानगर में जनसभा संबोधित करेंगे। इलाहाबाद में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की भी सभाएं लगी हैं। अनुप्रिया लखनऊ की मोहनलालगंज की जनसभा को भी संबोधित करेंगी।

यह भी पढ़ें: UP Assembly Election: मोदी की राष्ट्र के प्रति वफादारी पर कांग्रेस को संदेह

सपा के गढ़ में वोट मांगेंगे अखिलेश

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव गुरुवार को अपने गढ़ मैनपुरी, कन्नौज व इटावा में चुनावी जनसभा करेंगे। वे मैनपुरी में चार, कन्नौज में एक और इटावा में दो सभाएं करेंगे। मुख्यमंत्री प्रचार अभियान की शुरुआत करहल से करेंगे। यहां वह कोसमा चौराहा मैदान में सभा करेंगे। मैनपुरी के गंगापुर मैदान में दूसरी और तीसरी सभा रूई पशु मेला मैदान में करेंगे। चौथी सभा किशनी चैराहा मैदान में करेंगे। कन्नौज में सौरिख में सभा करेंगे। भरथना क्षेत्र के लखना में और इटावा के नुमाइश ग्राउंड में सभा होगी।

देखें तस्वीरें : मुरादाबाद मंडल में मतदान के लिए सुबह ही केंद्रों पर पहुंचे मतदाता

राहुल आज हरदोई, सीतापुर व उन्नाव में

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी गुरुवार को सीतापुर के लहरपुर, हरदोई के सांडी और उन्नाव में घाटमपुर की सभाओं में शामिल होंगे। प्रवक्ता संजय वाजपेयी ने बताया कि इस के अलावा प्रभारी महासचिव गुलाम नबी आजाद बाराबंकी, लखनऊ कैंट और लखनऊ मध्य में गठबंधन उम्मीदवारों के समर्थन में जनसभाएं करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर व प्रमोद तिवारी कौशांबी और रायबरेली के ऊंचाहार व प्रतापगढ़ जिले में रामपुर खास में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव शुक्ला उन्नाव के बांगरमऊ विधानसभा क्षेत्र में सभा को संबोधित करेंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।